Maithilīśaraṇ Gupt · Sāket · a Sāñjhī

कातें-बुनें · Let us spin and weave

She was not sent to the forest. She went, and asked for her half of it. Every scene of Sāket with Sītā, whole, made as the girls of Rajasthan make a Sāñjhī on the wall at twilight, one figure each evening, until the wall is a home.

What a Sāñjhī is

At sāñjh, the hour when day turns to evening, girls in Rajasthan go to the wall of the house with cow dung and flowers. They press a figure into the wall: a star, a sun, the thin moon, a pair of scales, a bird, seven friends holding hands. Each evening of the fortnight has its own figures. In the early dawn the figure is taken down, and the next evening a new one is made. It is done for the ancestors of the house, in the fortnight that remembers them. In the last days the girls build a kot round the figures, a wall like the wall of a fort or a house, and that stays to the end.

Three things about it are true of this page.

It is made again every evening. Nothing is kept from yesterday, and nothing is lost by that. That is what a practice is. A man does not build his steadiness once. He presses it into the wall again tonight, with whatever flowers are at hand.

It is made by the daughters of the house, for the house. On most pages of this site the man is the centre. On this one the centre is a woman who went with him into the hard years, and made a home of them.

And at the end there is the kot, the wall round everything. Not a prison. The wall of a house. The years that were made one evening at a time become a place to live.

The facts about the Sāñjhī are from NIOS, Folk Art (course 244), practical lesson 3, "Sanjhi Art", and from the IGNCA documentary Sanjhi (director B. S. Rawat), which documented it in Udaipur.

Before the decision

The morning of what should have been the crowning. Sītā stands beside Kauśalyā at her worship, asking again and again what she can bring. Then Rāma comes in and says he is going to the forest. Before anyone else understands, she does:

समझीं सीता किन्तु सभी ,

झूठ कहेंगे प्रभु न कभी ।

p. 53

In our English But Sītā understood it all: her lord would never say a false thing.

Hold this through everything that follows. The wife understands first. In a house where something hard is coming, she is often the first to see it, and the last to be asked what she will do about it.

The wall is below. ↓

Each place on the wall is a part. Open them in turn, and the figures are made.

1234567

When all seven figures are made, the kot goes round them.

Read it without the wall

Part 1 of 7 · Ring 4: the family

Half of it is mine

Kauśalyā will not believe it, then falls; Sītā holds her. Lakṣmaṇa, in his heart, curses the middle mother. Sumitrā arrives roaring like a lioness: we do not beg for what is ours; Rāma answers that no one has wronged him, and that kingdom is not worth a brother. Sītā says nothing, but in her mind: the forest will become heaven now. Kauśalyā cries out at the bark garments in her hands: these will blister your palms. Rāma tells her every hardship of the forest. Sītā answers him: do not think of me as separate; your sorrow is mine; the glory you go to win, half of it is mine; do not leave me out of it. Is the forest only fear? If our spirit has strength, there is joy in the jungle too. Ūrmilā faints; Sītā fans her: what is my fortune today was not yours. The mothers bless them and let them go.

Gupt's lines

सीता ने सोचा मन में— ‘स्वर्ग बनेगा अब वन में ,

“नाथ ! न कुछ होगा इससे , क्या कहते हो तुम किससे ? समझो मुझको भिन्न न हा ! करो ऐक्य उच्छिन्न न हा ! तुमको दुख तो मुझको भी ।

जो गौरव लेकर स्वामी ! होते हो काननगामी , उसमें अर्द्ध भाग मेरा , करो न आज त्याग मेरा ।

वन में क्या भय ही भय है ? मुझको तो जय ही जय है ? यदि अपना आत्मिक बल है , जंगल में भी मंगल है ।

“आज भाग्य जो है मेरा , वह भी हुआ न हा ! तेरा !”

pp. 50 to 70

In our English Sītā thought in her mind: "Now the forest will become heaven." "My lord, nothing will come of this; what are you saying, and to whom? Do not think of me as separate, ah! Do not break our oneness! If you suffer, so do I. The glory with which you go to the forest, my lord, half of it is mine; do not leave me behind today. Is the forest only fear? To me it is victory upon victory. If our inner strength is there, there is joy even in the jungle." (To Ūrmilā:) "The fortune that is mine today did not become yours too!"

Every family on this site has had this morning: the day the hard years begin. The husband, the son, says: I will go through this alone, you stay safe. And the wife says what Sītā says. Do not think of me as separate. If you suffer, I suffer. The honour of coming through this, half of it is mine.

That is the family ring in one stanza. The years of training are not his alone, and the coming through them is not his alone either. She does not go as a burden he carries. She goes as a partner who claims her share.

And notice: her strength is not that she fears nothing. It is "if our spirit is strong, there is joy in the jungle too". The hard years are a jungle. Whether they are a curse or a joy depends on the strength inside, and that strength can be trained.

Gupt, the whole part · pp. 50 to 70

p. 50

चतुर्थ सर्ग

करुणा - कंजारण्य - रवे !
गुण - रत्नाकर आदि - कवे !
कविता-पितः ! कृपा वर दो ,
भाव - राशि मुझमें भर दो ।
चढ़कर मंजु - मनोरथ में ,
आकर रम्य राज - पथ में ,
दर्शन करूँ तपोवन का ,
यही इष्ट है इस जन का ।
सुख से सद्यः स्नान किये ,
पीताम्बर परिधान किये ,
पवित्रता में पगी हुई ,
देवार्चन में लगी हुई ,
मूर्तिमयी ममता - माया ,
कौसल्या कोमलकाया ,
थीं अतिशय आनन्दयुता ,
पास खड़ी थीं जनकसुता ।
गोट जड़ाऊ घूँघट की—
बिजली जलदोपम पट की ,—
परिधि बनी थी विधु-मुख की ,
सीमा थी सुषमा-सुख की ।
भाव-सुरभि का सदन अहा !
अमल-कमल-सा वदन अहा !
अधर छबीले छदन अहा !

p. 51

कुन्द - कली - से रदन अहा !
साँप खिलाती थीं अलकें ,
मधुप पालती थीं पलकें ,
और कलापों की झलकें ,
उठती थीं छवि की छलकें !
गोल गोल गोरी बाहें—
दो आँखों की दो राहें ।
भाग सुहाग पक्ष में थे ,
अंचलबद्ध कक्ष में थे !
थी कमला - सी कल्याणी ।
वाणी में वीणापाणी ।
‘माँ! क्या लाऊँ ?’ कह कहकर—
पूछ रही थीं रह रहकर ।
सास चाहती थीं जब जो ,—
देती थीं उनको सब सो ।
कभी आरती, धूप कभी ,
सजती थीं उपकरण सभी ।
देख देख उनकी ममता ,
करती थीं उसकी समता ।
आज अतुल उत्साह - भरे ,
थे दोनों के हृदय हरे ।
दोनों शोभित थीं ऐसी—
मेना और उमा जैसी ।
मानो वह भू-लोक न था ,
वहाँ दुख व शोक न था ।
प्राणप्रद था पावन वहाँ ,
ऐसा पुण्यस्थान कहाँ ?
अमृत-तीर्थ का तट-सा था ,
अन्तर्जगत् प्रकट - सा था !

p. 52

इसी समय प्रभु अनुज-सहित—
पहुँचे वहाँ विकार - रहित ।
जब तक जाय प्रणाम किया ,
माँ ने आशीर्वाद दिया ।
हँस सीता कुछ सकुचाईं ,
आँखें तिरछी हो आईं ।
लज्जा ने घूँघट काढ़ा—
मुख का रङ्ग किया गाढ़ा ।
“बहू ! तनिक अक्षत-रोली ,
तिलक लगा दूँ” माँ बोली—
“जियो, जियो, बेटा ! आओ ,
पूजा का प्रसाद पाओ ।”

लक्ष्मण ने सोचा मन में—
“जाने देंगी ये वन में ?
प्रभु उनको भी छोड़ेंगे ,
तो किस धन को जोड़ेंगे ?
मझली माँ ! तू मरी न क्यों ?
लोक-लाज से डरी न क्यों ?”
लक्ष्मण ने निःश्वास लिया ,
माँ के जान सु-वास लिया !

बोले तब श्रीराघव यों—
धर्मधीर नवघन-रव ज्यों—
“माँ ! मैं आज कृतार्थ हुआ ,
स्वार्थ स्वयं परमार्थ हुआ ।
पावनकारक जीवन का ,
मुझको वास मिला वन का ।

p. 53

जाता हूँ मैं अभी वहाँ ,
राज्य करेंगे भरत यहाँ ।”
माँ को प्रत्यय भी न हुआ ,
इसीलिए भय भी न हुआ !
समझीं सीता किन्तु सभी ,
झूठ कहेंगे प्रभु न कभी ।
खिंची हृदय पर भय रेखा ,
पर माँ ने न उधर देखा ,
बोलीं वे हँसकर—“रह तू ,
यह न हँसी में भी कह तू ।
तेरा स्वत्व भरत लेगा ?
वन में तुझे भेज देगा ?
वही भरत जो भ्राता है ,
क्या तू मुझे डराता है ?
लक्ष्मण ! यह दादा तेरा ,—
धैर्य देखता है मेरा !
एं ! लक्ष्मण तो रोता है !
ईश्वर यह क्या होता है !”

उनका हृदय सशंक हुआ ।
उदित अशुभ आतंक हुआ ।
“सच हैं तब क्या वे बातें ?
दैव ! दैव ! ऐसी घातें !”
काँप उठीं वे मृदुदेही ;
धरती घूमी या वे ही ।
बैठीं फिर गिरकर मानो ,
जकड़ गईं घिरकर मानो ,
आँखें भरीं, भुवन रीता ,
उलट गया सब मनचीता ,

p. 54

सीता से थामी जाकर—
रहीं देखतीं टक लाकर ।
प्रभु बोले—“माँ! भय न करो ,
एक अवधि तक धैर्य धरो ।
मैं फिर घर आ जाऊँगा ,
वन में भी सुख पाऊँगा ।”
“हा ! तब क्या निष्कासन है ?
यह कैसा वन-शासन है ?
तू सबका जीवन - धन है ,
किसका यह निर्दयपन है ?
क्या तुझसे कुछ दोष हुआ ?
जो तुझ पर यह रोष हुआ ।
अभी प्रार्थिनी मैं हूँगी ,
प्रभु से क्षमा माँग लूँगी ।
क्या प्रथमापराध तेरा ,
और विनीत विनय मेरा ,
क्षमा दिलावेगा न तुझे ?
वत्स ! हुआ क्या, बता मुझे ।
अथवा तू चुप ही रह जा ,
बेटा लक्ष्मण ! तू कह जा ।
कठिन हृदय प्रस्तुत ही है ,
डर न, दण्ड तो श्रुत ही है ।”
“माँ ! यह कोई बात नहीं ,
दोषी मेरे तात नहीं ।
दोष - दूरकारक हैं ये ,
सब सद्गुण-धारक हैं ये ।
छू सकता कब पाप इन्हें ?
प्राप्त पुण्य है आप इन्हें ।
प्राप्य राज्य भी छोड़ दिया ,
किसने ऐसा त्याग किया ?

p. 55

किन्तु पिता-प्रण रखने को ,
सबको छोड़ बिलखने को ,
कर मँझली माँ के मन का ,
पथ लेते हैं ये वन का !”
“समझ गई, मैं समझ गई ,
कैकेयी की नीति नई ।
मुझे राज्य का खेद नहीं ,
राम-भरत में भेद नहीं ।
मँझली बहन राज्य लेवें ,
उसे भरत को दे देवें ।
पुत्रस्नेह धन्य उनका ,
हठ है हृदय-जन्य उनका ।
मुझे राज्य की चाह नहीं ,
उसपर कुछ भी डाह नहीं ।
मेरा राम न वन जावे ,
यहीं कहीं रहने पावे ।
उनके पैर पड़ूँगी मैं—
कहकर यही अड़ूँगी मैं—
भरत-राज्य की जड़ न हिले ,
मुझे राम की भीख मिले !”
“नहीं, नहीं, यह कभी नहीं ;
दैन्य विषय बस रहे यहीं ।”
रुकें राम-जननी जब तक ,
गूँजी नई गिरा तब तक ,
चकित दृष्टियाँ व्याप्त हुईं ,
वहाँ सुमित्रा प्राप्त हुईं :
बधू ऊर्मिला अनुपद थी ,
देख गिरा भी गद्गद थी !
देख सुमित्रा को आया ,
प्रभु ने सानुज सिर नाया ।

p. 56

बोलीं वे कि—“जियो दोनों ,
यश का अमृत पियो दोनों ।”
सिंही-सदृश क्षत्रियाणी ,
गरजी फिर कह यह वाणी—
“स्वत्वों की भिक्षा कैसी ?
दूर रहे इच्छा ऐसी ।
उर में अपना रक्त बहे ।
आर्य - भाव उद्दीप्त रहे ।
पाकर वंशोचित शिक्षा—
माँगेंगी हम क्यों भिक्षा ?
प्राप्य याचना - वर्जित है ,
आप भुजों से अर्जित है ।
हम पर - भाग नहीं लेंगी ,
अपना त्याग नहीं देंगी ।
वीर न अपना देते हैं ,
न वे और का लेते हैं ।
वीरों की जननी हम हैं ,
भिक्षा-मृत्यु हमें सम हैं ।
राघव ! शान्त रहोगे तुम ?
क्या अन्याय सहोगे तुम ?
मैं, न सहूँगी, लक्ष्मण ! तू ?
नीरव क्यों है इस क्षण तू ?”
“माँ, क्या करूँ ? कहो मुझसे ,
क्या है कि जो न हो मुझसे ,
अंगीकार आर्य करते ,
तो कबके द्रोही मरते !
आज्ञा करें आर्य अब भी ,
बिगड़ा बने कार्य अब भी ।”
लक्ष्मण ने प्रभु को देखा ,
न थी उधर कोई रेखा ।

p. 57

बोले वे कि—“रहो भ्रातः !
और सुनो तुम हे मातः !
यदि न आज वन जाऊँ मैं ,
किसपर हाथ उठाऊँ मैं ?—
पूज्य पिता या माता पर ?
या कि भरत-से भ्राता पर ?
और किसलिए ? राज्य मिले ?
है जो तृण-सा त्याज्य, मिले ,
माँ की स्पृहा, पिता का प्रण ,
नष्ट करूँ, करके सव्रण ?
प्राप्त परम गौरव छोड़ूँ ?
धर्म बेचकर धन जोड़ूँ ?
अम्ब ! क्या करूँ तुम्हीं कहो ?
सहसा अधिक अधीर न हो ।
त्याग प्राप्त का ही होता ,
मैं अधिकार नहीं खोता ।
अबल तुम्हारा राम नहीं ,
विधि भी उसपर वाम नहीं ।
वृथा क्षोभ का काम नहीं ,
धर्म बड़ा, धन-धाम नहीं ।
किसने क्या अन्याय किया ,
कि जो क्षोभ यों जाय किया ?
माँ ने पुत्र - वृद्धि चाही ,
नृप ने सत्य - सिद्धि चाही ।
मँझली माँ पर कोप करूँ ?
पुत्र - धर्म का लोप करूँ ?
तो किससे डर सहता हूँ ?
तुमपर भी कर सकता हूँ !
भैया भरत अयोग्य नहीं ,
राज्य राम का भोग्य नहीं ।

p. 58

फिर भी वह अपना ही है ,
यों तो तब सपना ही है ।
मुझको महा महत्व मिला ,
स्वयं त्याग का तत्व मिला ,
माँ! तुम तनिक कृपा कर दो ,
बना रहे वह, यह वर दो !”
मौन हुए रघुकुल - भूषण ,
मानो प्रभा - पूर्ण पूषण ।
कहाँ गई वह क्षोभ-घटा ?
छाई एक अपूर्व छटा !
सबका हृदय द्राव हुआ ,
रोम रोम से स्राव हुआ !
मोती जैसे बड़े बड़े ,—
टप टप आँसू टपक पड़े ।

सीता ने सोचा मन में—
‘स्वर्ग बनेगा अब वन में ,
धर्मधारिणी हूँगी मैं ,
वन - विहारिणी हूँगी मैं ।’
तनिक कनोखी अँखियों से ,
अजब अनोखी अँखियों से ,
प्रभु ने उधर दृष्टि डाली ,
दीख पड़ी दृढ़ हृदयाली ।
संग - गमन - हित, सीता के ,
प्रस्तुत परम पुनीता के ,
उच्चव्रत पर अड़े हुए ,
रोम रोम थे खड़े हुए !

p. 59

उठी न लक्ष्मण की आँखें ,
जकड़ी रही पलक - पाँखें ।
किन्तु कल्पना घटी नहीं ,
उद्रित ऊर्मिला हटी नहीं ।
खड़ी हुई हृदयस्थल में—
पूछ रही थी पल पल में—
‘मैं क्या करूँ ? चलूँ कि रहूँ ?
हाय ! और क्या आज कहूँ ?’
आः ! कितना सकरुण मुख था ,
आर्द्र - सरोज - अरुण मुख था ।
लक्ष्मण ने सोचा कि—“अहो ,
कैसे कहूँ चलो कि रहो !
यदि तुम भी प्रस्तुत होगी—
तो सङ्कोच - सोच दोगी ।
प्रभुवर बाधा पावेंगे ,
छोड़ मुझे भी जावेंगे !
नहीं, नहीं, यह बात न हो ,
रहो, रहो, हे प्रिये ! रहो ।
यह भी मेरे लिए सहो ,
और अधिक क्या कहूँ, कहो ?”
लक्ष्मण हुए वियोगजयी ,
और ऊर्मिला प्रेममयी ?
वह भी सब कुछ जान गई ,
विवश भाव से मान गई ।
श्रीसीता के कन्धे पर—
आँसू बरस पड़े झर झर ।
पहन तरल-तर हीरे-से ,
कहा उन्होंने धीरे से—
“बहन ! धैर्य का अवसर है ,”
वह बोलीं—“अब ईश्वर है ।”

p. 60

सीता बोलीं कि—“हाँ, बहन ,
सभी कहीं, गृह हो कि गहन ।”
कौसल्या क्या करती थीं ?
कुछ कुछ धीरज धरती थीं ।
प्रभु की वाणी कट न सकी ,
युक्ति एक भी अट न सकी !
प्रथम सुमित्रा भ्रान्त हुईं ।
फिर क्रम क्रम से शान्त हुईं ।
खड़ी रहीं, न हिलीं डोलीं ,
तब कौसल्या ही बोलीं—
“जाओ, तब बेटा ! वन ही ,
पाओ नित्य धर्म-धन ही ।
जो गौरव लेकर जाओ ;
लेकर वही लौट आओ ।
पूज्य-पिता-प्रण रक्षित हो ,
माँ का लक्ष्य सुरक्षित हो ।
घर में घर की शान्ति रहे ,
कुल में कुल की कान्ति रहे ।
होते मेरे सुकृत कहीं ,
तो क्यों आती विपद यहीं ?
फिर भी हों तो त्राण करें ,
देव सदा कल्याण करें ।
और कहूँ क्या मैं तुमसे—
वन में भी विकसो द्रुम-से ।
फिर भी है इतना कहना—
मुनियों के समीप रहना !
जिसे गोद में पाला है ,
जो उर का उजयाला है ।
बहन सुमित्रे ! चला वही ,—
जहाँ हिंस्र-पशु-पूर्ण मही !

p. 61

यह गौरव का अर्जन है ,
या सर्वस्व - विसर्जन है ?
त्याग मात्र इसका धन है ,
पर मेरा माँ का मन है ।
हा ! मैं कैसे धैर्य धरूँ ?
क्या चिन्ता से दग्ध मरूँ ?
यदि मैं मर भी जाऊँगी ,
तो भी शान्ति न पाऊँगी !”
कहा सुमित्रा ने तब यों—
“जीजी! विकल न हो अब यों !
आशा हमें जिलावेगी ,
अवधि अवश्य मिलावेगी ।”
राघव से बोलीं फिर वे—
थीं उस समय अनस्थिर वे ।
“वत्स राम ! ऐसा ही हो ,
फल इसका कैसा ही हो ।
लेकर उच्च हृदय इतना ,
नहीं हिमालय भी जितना ।
तुमने मानव - जन्म लिया ,
धरणी-तल को धन्य किया ;
मैं भी कहती हूँ—जाओ ,
लक्ष्मण को भी अपनाओ ।
धैर्य सहित सब कुछ सहना ,
दोनों सिंह-सदृश रहना ।
लक्ष्मण ! तू बड़भागी है ,
जो अग्रज-अनुरागी है ।
मन ये हों, तन तू वन में ,
धन ये हों, जन तू वन में ,
लक्ष्मण का तन पुलक उठा ,
मन मानो कुछ कुलक उठा ।

p. 62

माँ का भी आदेश मिला ,
पर वह किसका हृदय हिला ?

कहा ऊर्मिला ने—“हे मन !
तू प्रिय-पथ का विघ्न न बन ।
आज स्वार्थ है त्याग-भरा !
हो अनुराग विराग भरा !
तू विकार से पूर्ण न हो ,
शोक-भार से चूर्ण न हो ।
भ्रात - स्नेह - सुधा बरसे ,
भू पर स्वर्ग - भाव सरसे !”
प्रस्तुत प्राणस्नेही ,
चुप थीं अब भी वैदेही ।
कहतीं क्या वे प्रिय जाया ,
जहाँ प्रकाश वहीं छाया ।
इसी समय दुख से छाये ,
सचिव सुमन्त्र वहाँ आये ।
वे परिवार - भुक्त - से थे ,
अति अविभिन्न युक्त-से थे ।
प्रभु जो उनकी ओर बढ़े ,
प्रथम अश्रु फिर वचन कहे—
“राम ! क्या कहूँ मैं अब हा !
बनकर भी बिगड़ा सब हा !
देख तुम्हारा निष्कासन ,
कैकेयी-सुत का शासन ,
नहीं चाहती कभी प्रजा ,
उड़ी क्रान्ति की कहीं ध्वजा ?
विदित तुम्हें है नृप-गति भी ,
कैकेयी की दुर्मति भी ।

p. 63

ऐसी विषमावस्था है ,
फिर भी वन-व्यवस्था है ?
पितृ-स्पृहा क्या ज्ञेय नहीं ?
प्रजा-भाव क्या ध्येय नहीं ?”
प्रभु बोले—“यह बात नहीं ,
तात ! तुम्हें क्या ज्ञात नहीं ?
स्पृहा बड़ी या धर्म बड़ा ?
किसमें है शुभ कर्म बड़ा ?
और प्रजा में द्रोह कहाँ ?
है बस मेरा मोह वहाँ ।
मैंने क्या कर दिया किसे ,
कर न सकेंगे भरत जिसे ?
उनके निन्दा - वाक्य मुझे ,
होंगे विष के बाण बुझे ।
उनकी निन्दा मेरी है ,
प्रजा प्रीति की प्रेरी है ।
पर वे मेरे भ्राता हैं ,
मँझली माँ भी माता हैं ।”
अब सुमन्त्र कुछ कह न सके ,
पर नीरव भी रह न सके ,
खड़े रहे वे मुहँ खोले ,
फिर धीरे धीरे बोले—
“नहीं जानता मैं रोऊँ ,
या आनन्द - मग्न होऊँ ;
राम तुम्हारा मङ्गल हो ,
प्राप्त हमें आत्मिक बल हो ।
तुम भूतल से भिन्न नहीं ,
हम सबसे विच्छिन्न नहीं ।
उर से किन्तु अलौकिक हो ।
निज पतंग-कुल के पिक हो !

p. 64

अन्तःकरण अपार्थिव है ,
उदित वहाँ दिव ही दिव है !
अमरवृन्द नीचे आवें ,
मानव-चरित देख जावें ।
वन में ही यदि रहना है ,
तो नृप का यह कहना है—
‘तुम सुमन्त्र रथ ले जाओ ,
पुत्रों को पहुँचा आओ ।
भरत यहाँ आवें जब लौं ,
बचा रहा मैं यदि तब लौं—
तो मैं उन्हें राज्य दूँगा ,
वन में स्वयं प्राप्त हूँगा’ ।”

सबने ऊर्ध्वश्वास लिया ,
या उर को आश्वास दिया !
प्रभु बोले—“तो देर न हो ,
रथ जुतने के लिए कहो ।
अब वल्कल पहनूँ बस मैं ,
बनूँ वनोचित तापस मैं ।
यहीं रजोगुण - लेश रहे ,
वन में सात्विक वेश रहे ।”

रोते हुए सुमन्त्र गये ,
आये वल्कल वस्त्र नये ।
बढ़े प्रथम कर कोमल दो ,
या मृणालयुत शतदल दो !
सीता चुप, सब रोती थीं ,
दृग-जल से मुहँ धोती थीं ।

p. 65

“बहू ! बहू !” माँ चिल्लाईं ,
आँखें दूनी भर आईं—
“हाथ हटा, ये वल्कल हैं ,
मृदुतम तेरे करतल हैं ।
यदि ये छू भी जावेंगे—
तो छाले पड़ आवेंगे !
कोसल - वधू ! विदेह-लली !
मुझे छोड़कर कहाँ चली ?
वन की काँटों भरी गली ,
तू है मानस - कुसुम - कली ।
दैव ! हुआ तू वाम किसे ?
रोको, रोको राम ! इसे ।
क्या यह वन में रह लेगी ?
तप - वर्षा - हिम सह लेगी ?
सौ कष्टों की कथा रहे ,
वन की सारी व्यथा रहे ,
जब आँधी - सी आवेगी—
यह सहसा उड़ जावेगी ?”

आ पड़ता जब सोच कहीं—
रहता तब संकोच नहीं ।
प्रभु ने जो निदेश पाया ,
प्राणसखी को समझाया ,
वन के सारे कष्ट कहे ,
जो जो भय थे स्पष्ट कहे ,
जिनको सुनकर मुँह सूखे ,
देह दुःख पाकर दूखे—
“आतप, वर्षा, हिम सहना ,
बाघ - भालुओं में रहना ,

p. 66

अबलाओं का काम नहीं !
वन में जन का नाम नहीं ।
खान-पान सब कुछ खोना ,
निशि में भी दुर्लभ सोना ।
यही नहीं, वनचर होना ,
रोने से भी मुँह धोना !”

किन्तु वृथा, सीता बोलीं ,
डर से नेंक नहीं डोलीं—
“नाथ ! न कुछ होगा इससे ,
क्या कहते हो तुम किससे ?
समझो मुझको भिन्न न हा !
करो ऐक्य उच्छिन्न न हा !
तुमको दुख तो मुझको भी ।
तुमको सुख तो मुझको भी ,
सुख में आ आकर घेरूँ ,
संकट में अब मुँह फेरूँ ,
देखेगा तो कौन उसे ?
मरना होगा मौन उसे ।
जो गौरव लेकर स्वामी !
होते हो काननगामी ,
उसमें अर्द्ध भाग मेरा ,
करो न आज त्याग मेरा ।
मातृ-सिद्धि, पितृ-सत्य सभी ,
मुझे अर्द्धाङ्गि बिना अभी—
हैं अर्द्धाङ्ग अधूरे ही ,
सिद्ध करो तो पूरे ही ।
सबके हित मैं वन में भी ,
निर्जन, सघन गहन में भी ,

p. 67

सब व्रत- नियम निबाहूँगी ,
सबका मंगल चाहूँगी ।
सास-ससुर की स्नेह-लता—
बहन ऊर्मिला महाव्रता ,
सिद्ध करेगी वही यहाँ ,
जो मैं भी कर सकी कहाँ ?
वन में क्या भय ही भय है ?
मुझको तो जय ही जय है ?
यदि अपना आत्मिक बल है ,
जंगल में भी मंगल है ।
कण्टक जहाँ कुसुम भी हैं ।
छाया वाले द्रुम भी हैं ।
निर्झर हैं, दूर्वा - दल हैं ,
मीठे कन्द, मूल, फल हैं ।
रहते हैं मिष्टान्न पड़े ,
लगते हैं फल मधुर बड़े ।
बधुएँ लंघन से डरतीं—
तो उपवास नहीं करतीं !
मुक्त गगन है, मुक्त पवन ,
वन है प्रभु का खुला भवन ।
सलिल - पूर्ण सरिताएँ हैं ,
करुण - भाव - भरिताएँ हैं ।
उटज लताओं से छाया ,
विटपों की ममता - माया ।
खग - मृग भी हिल जावेंगे ,
सभी मेल मिल जावेंगे ,
देवर एक धनुर्धारी—
होंगे सब सुविधाकारी ।
वे दिन - रात साथ देंगे ,
मेरी रक्षा कर लेंगे ।

p. 68

मदकल कोकिल गावेंगे ,
मेघ मृदङ्ग बजावेंगे ।
नाचेंगे मयूर मानी ,
हूँगी मैं वन की रानी !
हिंस्र जीव है घोर जहाँ ,
ऋषि-मुनि भी क्या नहीं वहाँ ?
यहाँ नहीं जो शान्ति वहीं ,
भव-विकार या भ्रान्ति नहीं ।
अंचल होगा फूल - भरा ,
कल-जल होगा कूल - भरा ।
मन होगा दुख - भूल - भरा ,
वन होगा सुख - मूल - भरा ।
अथवा कुछ भी न हो वहाँ ,
तुम तो हो जो नहीं यहाँ ।
मेरी यही महामति है—
पति ही पत्नी की गति है ।
नाथ ! न भय दो तुम हमको ,
जीत चुकी हैं हम यम को ।
सतियों को पति - संग कहीं—
अगम गहन क्या दहन नहीं ।”
सीता और न बोल सकीं ,
गद्गद कण्ठ न खोल सकीं ।
इधर ऊर्मिला मुग्ध तिरीं—
कहकर “हाय !” धड़ाम गिरीं !

लक्ष्मण ने दृग मूँद लिए ,
सबने दो दो बूँद दिए ।
कहा सुमित्रा ने—“बेटी !
आज मही पर तू लेटी !”

p. 69

“बहन! बहन!” कहकर भीता ,
करने लगीं व्यजन सीता ।
“आज भाग्य जो है मेरा ,
वह भी हुआ न हा ! तेरा !”
माताएँ थीं मूर्ति बनी ,
व्यग्र हुए प्रभु धर्म - धनी ।
युग भी कम थे उस क्षण से ,
बोले वे यों लक्ष्मण से—
“अनुज, मार्ग मेरा लेकर ,
संग अनावश्यक देकर ,
सोचो अब भी तुम इतना—
भंग कर रहे हो कितना ?
हठ करके, प्यारे भाई ,
करो न मुझको अन्यायी ।”
हाय ! आर्य, रहिए रहिए ,
मत कहिए, यह मत कहिए ।
इस संकट को देख डरें ,
या उसका उपहास करें ?
पाप-रहित सन्ताप जहाँ ,
आत्म-शुद्धि ही आप वहाँ ।”
“लक्ष्मण, तुम हो तपस्पृही ,
मैं वन में भी रहा गृही ।
वनवासी, हे निर्मोही ,
हुए वस्तुतः तुम दो ही ।”
कहा सुमित्रा ने तब यों—
“निश्चय पर वितर्क अब क्यों ?
जैसे रहें, रहेंगी हम ,
रोकर सही, सहेंगी हम ।”

p. 70

उस मूर्च्छिता वधू का सिर ,
गोदी में रक्खे अस्थिर ,
कौसल्या माता भोली ,
धाड़ मारकर यों बोली—
“देव - वृन्द ! देखो नीचे ,
मत मारो आँखें मींचे ।
जाओ, वत्स ! कहा मैंने ,
जो आ पड़ा सहा मैंने ।
जो जी सकी—और जीने की चेष्टा किया करूँगी ,
चौदह वर्ष बीतने पर तो मानो फिर न मरूँगी ।
देख उस समय तुम तीनों को छूटा धैर्य धरूँगी ,
मानो तीन लोक के धन से अपना भाग्य भरूँगी ।
पक्ष सिद्ध हों ,
लक्ष विद्ध हो ,
राम ! नाम हो तेरा ,
धर्म - वृद्धि हो ,
मर्म - ऋद्धि हो ,
सब तेरे, तू मेरा ।”

प्रस्थान,—वन की ओर ,
या लोक-मन की ओर ?
होकर न धन की ओर ,
है राम जन की ओर ।

Part 2 of 7 · Ring 1: a breath, a posture

Am I the only one tired

The chariot leaves; the people lie down in the road and Rāma speaks to them until they rise. At the edge of the kingdom he bows to his birthplace. At Śṛṅgaverapura Guha meets them; that night Lakṣmaṇa keeps watch. At the Gaṅgā Sītā prays: let me cross this term of forest, and come back to worship you. She jokes on the boat; she tries to give Guha her ring and he asks for the dust of their feet instead. Then, on foot through fields and villages, under a dense shade, she says: "Are you two not tired? Am I the only one?" and, laughing, bursts into tears: it is not for myself; I am afraid of being a trouble to you. Rāma: do not worry for us, this is a new practice, be patient a little. Village women gather round her; who are these two with you? "The fair one is my brother-in-law; the dark one is his elder." At Prayāga, Bharadvāja tells them to go to Chitrakūṭa.

Gupt's lines

बस, यह वन की अवधि यथाविधि तर सकूँ , समुचित पूजा - भेंट लौटकर कर सकूँ ।”

“तुम दोनों क्या नहीं थके ? मैं ही थकी ?” सीता कुछ भी और न आगे कह सकी । हँसते हँसते सती अचानक रो पड़ी ,

“मुझको अपने लिए नहीं कुछ सोच है , तुम्हें असुविधा न हो, यही संकोच है ।”

“प्रिये, हमारे लिए न तुम चिन्ता करो , अभी नया अभ्यास, तनिक धीरज धरो ।”

“गोरे देवर, श्याम उन्हींके ज्येष्ठ हैं ।”

pp. 71 to 88

In our English (To the Gaṅgā:) Only let me cross this term of forest in the right way, and come back to make you a fitting offering. "Are you two not tired? Am I the only one?" Sītā could say nothing more. Laughing, laughing, she suddenly burst into tears. "I have no worry for myself; my only shame is that I may be a trouble to you." "Dear, do not worry for us. It is a new practice still; be a little patient." "The fair one is my brother-in-law; the dark one is his elder."

The first days of any practice: everyone else seems to be managing, and you are the only one tired. Sītā says it out loud, laughs, and cries. Every man in his first weeks has felt it, and so has every wife beside him. The body is not used to it yet.

And Rāma's answer is the whole first ring of this site: "It is a new practice still. Be a little patient." Not "you are weak". Not "try harder". The body learns a new way of walking the way it learned the old one: a little at a time, with rest in the shade.

Notice her real fear. Not the road. "That I may be a trouble to you." The one who is struggling is usually most afraid of being a burden. A family that says "you are not a burden, it is new, rest" has done more than any advice.

Gupt, the whole part · pp. 71 to 88

p. 71

पंचम सर्ग

वनदेवीगण, आज कौन सा पर्व है ,
जिसपर इतना हर्ष और यह गर्व है ?
जाना, जाना, आज राम वन आ रहे ,
इसलिए सुख - साज सजाये जा रहे ।

तपस्वियों के योग्य वस्तुओं से सजा ,
फहराये निज भानु - मूर्तिवाली ध्वजा ।
मुख्य राजरथ देख समागत सामने ,
गुरु को पुनः प्रणाम किया श्रीराम ने ।
प्रभु - मस्तक से गये जहाँ गुरु - पद छुए ,
चोटी तक वे हृष्टरोम गद्गद हुए ।
बोल उठे—“हम आज सु - गौरव - युत हुए ,
सुत, तुम वल्कल पहन, शिष्य से सुत हुए ।”
प्रभु बोले—“बस, यही राम को इष्ट है ,
क्योंकि पिता के लिए प्रतीत अरिष्ट है ।
त्रिकालज्ञ हैं आप, आपकी बात से ,
हुए भविष्यचिह्न मुझे भी ज्ञात - से ।
जो हो, व्याकुल आज प्रजा - परिवार है ,
उन सबका अब सभी आप पर भार है ।
माँ मुझको फिर देख सकें जैसे सही ,
पितः, पुत्र की प्रथम याचना है यही ।”

p. 72

भाव देख उन एक महा व्रतनिष्ठ के ,
भर आये युग नेत्र वरिष्ठ वसिष्ठ के ।
कहा उन्होंने—“वत्स, चाहता हूँ, अभी—
किन्तु नहीं कल्याण इसीमें है सभी ।
देवकार्य हो और उदित आदर्श हो ,
उचित नहीं फिर मुझे कि क्षोभ-स्पर्श हो ।
मुनि-रक्षक-सम करो विपिन में वास तुम ,
मेटो तप के विघ्न और सब त्रास तुम ।
हरो भूमि का भार भाग्य से लभ्य तुम ,
करो आर्य-सम वन्यचरों को सभ्य तुम ।”
“जो आज्ञा” कह रामचन्द्र आगे बढ़े ,
उदयाचल पर सूर्य - तुल्य - रथ पर चढ़े ।
रुदित जनों को छोड़ बैठ उसमें भले ,
सीता, लक्ष्मण - सहित राम वन को चले ।
प्रजा वर्ग के नेत्र - नीर से पथ सिंचा ,
रुकता रुकता महा भीड़ में रथ खिंचा ।
सूर्योद्भासित कनक - कलश पर केतु था ,
वह उत्तर को फहर रहा किस हेतु था ?
कहता-सा था दिखा दिखाकर कर-कला ,
यह जंगम - साकेत - देव - मन्दिर चला !

सुन कैकेयी - कर्म, जिसे लज्जा हुई ,
पाकर मानो ताप गलित मज्जा हुई ।
वैदेही को देख बधू - गण बच गया ,
कोलाहल युग भावपूर्ण तब मच गया ।
उभय ओर थीं खड़ी नगर-नर-नारियाँ ,
बरसाती थीं साश्रु सुमन सुकुमारियाँ ।
करके जय जयकार राम का धर्म का ,
करती थीं अपवाद केकयी-कर्म का ।

p. 73

“जहाँ हमारे याम, वहीं हम जायँगे ,
वन में ही नव-नगर-निवास बनायँगे ।
ईंटों पर अब करें भरत शासन यहाँ !”
जन-समूह ने किया महा कलकल वहाँ ।

“हरकर प्रभु का राज्य कठोरा केकयी ,
प्रजा-प्रीति भी हरण कर अब यह नई ।”
भाभी को यह भाव जताने के लिए ,
लक्ष्मण ने निज नेत्र उधर प्रेरित किये ।
वैदेही में पुलक भाव था भर रहा ,
प्रियगुणानुभव रोम रोम था कर रहा ।
केकयी का स्वार्थ, राम का त्याग था ,
परम खेद था और चरम अनुराग था ।
राम-भाव अभिषेक - समय जैसा रहा ,
वन जाते भी सहज सौम्य वैसा रहा ।
वर्षा हो या ग्रीष्म, सिन्धु रहता वही ,
मर्यादा की सदा साक्षिणी है मही ।
सत्य-धर्म का श्रेष्ठ भाव भरते हुए ,
जन-समूह को स्वयं शान्त करते हुए ,
विपिनातुर वे किसी भाँति आगे बढ़े ,
पहुँचे रथ से प्रथम, मनोरथ पर चढ़े ।

रखकर उनके वचन, लौटते लोग थे ,
पाते तत्क्षण किन्तु विशेष वियोग थे ।
जाते थे फिर वही टोल के टोल यों—
आते-जाते हुए जलधि-कल्लोल ज्यों ।
सम्बोधन कर पौरजनों को प्रीति से ,
बोले हँसकर राम यथोचित रीति से—

p. 74

‘रोकर ही क्या बिदा करोगे सब हमें ?
आना होगा नहीं यहाँ क्या अब हमें ?
लौटो तुम सब, यथा समय हम आयँगे ,
भाव तुम्हारे साथ हमारे जायँगे !
पहुँचाते हैं दूर उसीको शोक में—
जिससे मिलना हो न सके फिर लोक में—
बोल उठे जन—‘भद्र, न ऐसा तुम कहो ,
देते हैं हम तुम्हें बिदा ही कब अहो !
राजा हमने राम, तुम्हीं को है चुना ,
करो न तुम यों हाय ! लोकमत अनसुना ।
जाओ, यदि जा सको रौंद हमको यहाँ !”
यों कह पथ में लेट गये बहु जन वहाँ ।
अश्व अड़े - से खड़े उठाये पैर थे ,
क्योंकि समझते प्रेम और वे वैर थे ।
ऊँचा कर कुछ वक्ष कन्धरा-संग में ,
शंखालोड़न यथा उदग्र तरंग में—
करता है गम्भीर अम्बुनिधि नाद ज्यों ,
बोले श्रीमद्रामचन्द्र सविषाद यों—
“उठो प्रजा-जन, उठो, तजो यह मोह तुम ,
करते हो किस हेतु विनत विद्रोह तुम ,
तुमसे प्यारा मुझे कौन ? कातर न हो ,
मैं अपना भी त्याग करूँ तुम पर कहो ?
सोचो तुम सम्बन्ध हमारा नित्य का ,
जब से भव में उदय आदि आदित्य का ।
प्रजा नहीं, तुम प्रकृति हमारी बन गये ,
दोनों के सुख-दुःख एक में सन गये ।
मैं स्वधर्म से विमुख नहीं हूँगा कभी ,
इसीलिये तुम मुझे चाहते हो सभी ।
पर मेरा यह विरह विशेष विलोककर ,
करो न अनुचित कर्म धर्म - पथ रोककर ।

p. 75

होते मेरे ठौर तुम्हीं हे आग्रही ,
तो क्या तुम भी आज नहीं करते यही यही ?
पालन सहज, सुयोग कठिन है धर्म का ,
हुआ अचानक लाभ मुझे सत्कर्म का ।
मैं वन जाता नहीं रूठकर गेह से ,
अथवा भय, दौर्बल्य तथा निस्नेह से ।
तुम्हीं कहो, क्या तात-वचन झूठे पड़ें ?
असद्वस्तु के लिये परस्पर हम लड़ें !
मान लो कि यह राज्य अभी मैं छीन लूँ ,
काँटों में से सहज कुसुम-सा बीन लूँ ,
पर जो निज नृप और पिता का भी न हो ,
हो सकता है कभी प्रजा का वह कहो ?
ऐसे जन को पिता राज्य देते कहीं ,—
जिसको उसके योग्य मानता मैं नहीं ,
तो अधिकारी नहीं, प्रजा के भाव से ,
सहमत होता स्वयं न उस प्रस्ताव से ।
किन्तु भरत के भाव मुझे सब ज्ञात हैं ,
हममें वे जड़भरत - तुल्य विख्यात हैं ।
भूलोगे तुम मुझे उन्हें पाकर, सुनो ,
मुझे चुना तो जिसे कहूँ अब मैं, चुनो !
जैसा है विश्वास मुझे उनके प्रती ,
प्रिय उससे भी अधिक न निकलें वे व्रती—
तो तुम मुझको दूर न पाओगे कभी ,
देता हूँ मैं वचन, मार्ग दे दो अभी ,
महाराज स्वर्गीय सगर ने राज्य कर ,
तजा तुम्हारे लिए पुत्र भी त्याज्य कर ।
भरत तुम्हारे योग्य न हो त्राता कहीं ,
तो समझेगा राम उन्हें भ्राता नहीं ।
तुम हो ऐसे प्रजावृन्द भूलो न हे ,
जिनके राजा देव - कार्य साधक रहे ।

p. 76

गये छोड़ सुख - धाम दैत्य - संग्राम में ,
धैर्य धरो तुम, वही वीर्य है राम में ।
बन्धु, विदा दो उसी भाव से तुम हमें ,
वन के काँटे बनें कीर्ण कुंकुम हमें ।
करूँ पाप - संहार, पुण्य - विस्तार मैं ,
भरूँ भद्रता, हरूँ विघ्न - भय - भार मैं ।
या जाने दो आर्य भगीरथ - रीति से ,
करूँ शुल्क-ऋण-मुक्त पिता को प्रीति से ।
सौ विघ्नों के बीच व्रतोद्यापन करूँ ,
गंगा - सम कुछ नव्य निधि - स्थापन करूँ !
उठो, विघ्न मत बनो धर्म के मार्ग में ;
चलो स्वयं कल्याण - कर्म के मार्ग में ।
दो मुझको उत्साह, बढ़ूँ, विचरूँ, तरूँ ,
पद पद पर मैं चरण - चिह्न अंकित करूँ ।”

क्षिप्त खिलौने देख हठीले बाल के ,
रख दे माँ ज्यों उन्हें सँभाल सँभाल के ।
विभु - वाणी से वही, पड़े थे जो अड़े ,
मन्त्रमुग्ध-से हुए अलग उठकर खड़े ।
झुक देखें जो किन्तु उठाकर सिर उन्हें ,
पा सकते थे कहाँ पौरजन फिर उन्हें ।
झोंके-सा झट स्वच्छ मार्ग से रथ उड़ा ,
बढ़ मानो कुछ दूर शून्य पथ भी मुड़ा !
चले यथा रथ - चक्र अचल भावित हुए ,
युग पार्श्वों के अचल दृश्य धावित हुए ।
सीमा पूरी हुई जहाँ साकेत की ,
पुर, प्रान्तर, उद्यान, सरित, सर, खेत की ,
रुके सधे हय, हींस उठे रज चूमकर ,
उतर पुरी की ओर फिरे प्रभु घूमकर ।

p. 77

जन्मभूमि का भाव न अब भीतर रुका ,
आर्द्र भाव से कहा उन्होंने, सिर झुका—
“जन्मभूमि, ले प्रणति और प्रस्थान दे ;
हमको गौरव, गर्व तथा निज मान दे ।
तेरे कीर्ति-स्तम्भ, सौध, मन्दिर यथा—
रहें हमारे शीर्ष समुन्नत सर्वथा ।
जाते हैं हम, किन्तु समय पर आयँगे ;
आकर्षक तब तुझे और भी पायँगे ।
उड़े पक्षिकुल दूर दूर आकाश में ,
तदपि चंग-सा बँधा कुञ्ज-गृह-पाश में ,
हममें तेरे व्याप्त विमल जो तत्व हैं ,—
दया, प्रेम, नय, विनय, शील, शुभ सत्व हैं ,
उन सबका उपयोग हमारे साथ है ,—
सूक्ष्म रूप में सभी कहीं तू साथ है !
तेरा स्वच्छ समीर हमारे श्वास में ,
मानस में जल और अनल उच्छ्वास में ।
अनासक्ति में सतत नभस्थिति हो रही ,
अविचलता में बसी आप तू है मही ।
गिर गिर, उठ उठ, खेल-कूद, हँस बोलकर ;
तेरे ही उत्संग-अजिर में डोलकर—
इस पथ में है सहज हुआ चलना हमें ,
छल न सकी वह लोभ-मोह छलना हमें ।
हम सौरों की प्राचि, पुराधिष्ठात्रि तू ,
मनुष्यत्व - मनुजात - धर्म की धात्रि तू !
तेरे जाये सदा याद आते रहे ,
नव नव गौरव पुण्यपर्व पाते रहे ।
तू भावों की चारु चित्रशाला बनी ,
चारित्र्यों की गीत-नाट्यमाला बनी ।
तू है पाठावली आर्यकुल-कर्म की ,
पत्र पत्र पर छाप लगी ध्रुव धर्म की ।

p. 78

चलना, फिरना और विचरना हो कहीं ,
किन्तु हमारा प्रेम-पालना है यहीं ।
हो जाऊँ मैं लाख बड़ा नर-लोक में ,
शिशु ही हूँ तुझ मातृभूमि के ओक में ।
यहीं हमारे नाभि-कंज की नाल है ,
विधि-विधान की सृष्टि यही सुविशाल है ।
हम अपने तुझ दुग्ध-धाम के विष्णु हैं ,
हैं अनेक भी एक, इसीसे जिष्णु हैं !
तेरा पानी शस्त्र हमारे हैं धरे ,
जिसमें अरि आकण्ठमग्न होकर तरे ।
तब भी तेरा शान्ति भरा सद्भाव है ,
सब क्षेत्रों में हरा हृदय का हाव है ।
मेरा प्रिय हिण्डोल निकुञ्जागार तू ,
जीवन - सागर, भाव - रत्न - भाण्डार तू ।
मैं हूँ तेरा सुमन, चढ़ूँ - सरसूँ कहीं ,
मैं हूँ तेरा जलद, बढ़ूँ - बरसूँ कहीं ।
शुचिरुचि शिल्पादर्श शरद्घन-पुञ्ज तू ,
कलाकलित, अति ललित कल्पना-कुञ्ज तू ।
स्वर्गोपरि साकेत, राम का धाम तू ,
रक्षित रख निज उचित अयोध्या नाम तू ।
राज्य जाय, मैं आप चला जाऊँ कहीं ,
आऊँ अथवा लौट यहाँ आऊँ नहीं ,
रामचन्द्र भवभूमि अयोध्या का सदा ,
और अयोध्या रामचन्द्र की सर्वदा ।”

आया झोंका एक वायु का सामने ,
पाया सिर पर सुमन समर्पित राम ने ।
पृथ्वी का गुण सरस गन्ध मन भा गया ,
खगकुल का कल विकल करुण रव छा गया ।

p. 79

क्षण भर तीनों रहे मूर्ति जैसे गढ़े ,
लेकर फिर निश्वास दीर्घ रथ पर चढ़े ।
बैठ चले चुपचाप सभी निस्पन्द से ,
बढ़े अश्व भी निरानन्द गति मन्द से ।
पहुँचे तमसा - तीर साँझ को संयमी ,
वहीं बिताई गई प्रथम पथ की तमी ।
स्वजन-शोच-संकोच तनिक बाधक हुआ ,
किन्तु भरत - विश्वास शयन - साधक हुआ ।
सजग रहे सौमित्र, बने प्रहरी वही ,
निद्रा भी ऊर्मिला - सदृश घर ही रही !
प्रभु - चर्चा में मग्न सुमन्त्र समेत थे ,
बीत गई कब रात, सचेताचेत थे ।
पर-दिन पथ में निरख स्वराज्य-समृद्धियाँ ,
प्रजावर्ग की धर्म - धान्य - धन - वृद्धियाँ ,
गोरसधारा - सदृश गोमती पार कर ।
पहुँचे गंगा - तीर धीर धृति धार कर ।
यह थी एक विशाल मोतियों की लड़ी ,
स्वर्ग-कण्ठ से छूट, धरा पर गिर पड़ी !
सह न सकी भव-ताप, अचानक गल गई ,
हिम होकर भी द्रवित रही कल जलमयी ।

‘प्रभु आये हैं, समाचार सुनकर नया ,
भेंट लिए गुहराज सपरिकर आ गया ।
देख सखा को दिया समादर राम ने ,
उठकर, बढ़कर, लिया प्रेम से सामने ।
“रहिए रहिए उचित नहीं उत्थान यह ,
देते हैं श्रीमान किसे बहु मान यह !
मैं अनुगत हूँ, भूल पड़े कहिए कहाँ ?
अपना मृगयावास समझ रहिये यहाँ ।

p. 80

कुशल मूल इस मधुर हास पर भूल सब ,
वारूँ मैं निज नीलविपिन के फूल सब ।
सहसा ऐसे अतिथि मिलेंगे कब, किसे ,
क्यों न कहूँ मैं अहोभाग्य अपना इसे ?
पाकर यह आनन्द-सम्मिलन-लीनता ,
भूल रही है आज मुझे निज हीनता ।
मैं अभाव में भाव लेखता हूँ तुम्हें ,
निज गृह में गृह नहीं, देखता हूँ तुम्हें ।
त्रुटियों पर पद-धूलि डालिए आइए ,
घर न देखकर, मुझे निहार निभाइए ।
न हो योग्य आतिथ्य, अटल अनुरक्ति है ,
चाहे मुझमें शक्ति न हो, पर भक्ति है ।
अथवा मृगयाशील कभी फिर भी यहाँ—
पड़ सकते हैं चारु चरण ये, पर कहाँ ?
आ सकती हैं, बार बार माँ जानकी ?
कुलदेवी - सी मिली मुझे हाँ, जानकी ।
भद्रे, भूले नहीं मुझे आह्लाद वे ,
मिथिलापुर के राजभोग हैं याद वे ।
पेट भरा था, किन्तु भूख तब भी रही !
एक ग्रास में तृप्त न कर दूँ तो सही !
रूखा - सूखा खान - पान भी इष्ट है ,
भाता किसको सदा मिष्ट ही मिष्ट है !
तुम सदैव सौभाग्यवती, जीती रहो ,
उभय कुलों की प्रीति-सुधा पीती रहो ।”
फिर गुह ने हँस उन्हें हँसाकर नत किया ,
प्रभु ने तत्क्षण उसे अंक में भर लिया ।
चौंका वह इस बार, देखकर राम को—
शैवलपरिवृत यथा सरोरुह श्याम को !
“एं, ये वल्कल ! दृष्टि कहाँ मेरी रही ?
कौतुक, अब तक देख न पाई वह यही !

p. 81

कहिए, ये किसलिए आज पहने गये ?
कहाँ राजपरिधान और गहने गये ?
क्या मुनि बनकर हरिण भुलाये जायँगे ?
पर वे चंचल, सहज समीप न आयँगे ।
किसी वेश में रहें रूप ही धन्य यह ,
जय आभरणावरण - मुक्त लावण्य यह !”
“वचनों से ही तृप्त हो गये हम सखे ,
करो हमारे लिए न अब कुछ श्रम सखे !
वन का व्रत हम आज तोड़ सकते कहीं ,
तो भाभी की भेंट छोड़ सकते नहीं ।
तपस्वियों के विघ्न दूर कर प्रेम से ,
कुछ दिन हम वनवास करेंगे क्षेम से ।
देखेंगे पुर - कार्य भरत पुण्यस्पृही ,
होता है कृतकृत्य सहज बहुजन गृही ।”
“ऐसा है तो साथ चलेगा दास यह ,
होगा सचमुच बड़ा विनोदी वास वह ।
वन में वे वे चमत्कार हैं सृष्टि के ,
पलक खुले ही रहें देखकर दृष्टि के !”
“सुविधा करके स्वयं भ्रमण-विश्राम की ,
सब कृतज्ञता तुम्हीं न ले लो राम की ।
औरों को भी सखे, भाग दो भाव से ,
कर दो केवल पार हमें कल नाव से ।”

ध्रुवतारक था व्योम विलोक समाज को ,
प्रभु ने गौरव-मान दिया गुहराज को ।
प्रकृत वृत्त जब सुना परन्तु विषाद का ,
मुरझ गया मन सुमन-समान निषाद का ,
देवमूर्ति वे राजमन्दिरों के पले ,
कुश - शय्या पर आज पड़े थे तरु - तले ।

p. 82

हाय ! फूलते हुए भाग्य कैसे फले ,
उस भावुक के अश्रु उमड़कर बह चले ।
“घुरक रही है साँय साँय कर रात भी ,
मानो लय में लीन तरंगाघात भी ।
तब भी लक्ष्मण घूम रहे हैं जागकर ,
निद्रा का निज तुच्छ भाग तक त्यागकर ।
यह किसका अभिशाप न जाने हे हरे ,
चलती है दुर्नीति राज्य से ही अरे !
खोकर ऐसे लाल, लिया क्या केकयी ?
क्या करना था तुझे, किया क्या केकयी ?
इस भव पर है असित वितान तना सदा ,
जिसके खम्भे दुःख, शोक, भय, आपदा ।
उस अचिन्त्यगति गगन तले जब तक पड़े ,
हम हैं कितने विवश सभी छोटे-बड़े !
जो प्रभु निज साकेत छोड़, वन को चला ,
उसके सम्मुख शृंगवेरपुर क्या भला ?
पर उसको दूँ और कौन उपहार मैं ?
हूँगा कल कृतकृत्य आपको वार मैं ।”
बद्धमुष्टि रह गया वीर, ज्यों भ्रान्त हो ,
बोले तब सौमित्रि—“बन्धु, तुम शान्त हो !
तुमको जिनके लिए दुःख या रोष है ,
स्वयं उन्हें निज हेतु सौख्य-सन्तोष है ।
शृंगवेरपुर - राज्य करो तुम नीति से ,
आर्य तृप्त हैं मात्र तुम्हारी प्रीति से ।
मिला धर्म का आज उन्हें वह धन नया ,
जिस पर कोसल राज्य स्वयं वारा गया ।
समय जा रहा और काल है आ रहा ,
सचमुच उलटा भाव भुवन में छा रहा ।
कीट-पूर्ण हैं कुसुम, कण्टकित है मही ,
जो सबसे बच निकल चले, विजयी वही ,

p. 83

कर्म-हेतु ही कर्म नहीं हम कर सकें ,
तो उनके फल हमें कहाँ से धर सकें ।
कर्त्ता मानो जिसे तात, भोक्ता वही ,
बन्ध-युक्ति की एक मुक्ति जानो यही ।
मेरे लिये विषाद व्यर्थ है, धन्य मैं ,
सुप्त नहीं हूँ, सतत सजग, चैतन्य मैं ।
मैं तो निज भवसिन्धु कभी का तर चुका ।
राम-चरण में आत्मसमर्पण कर चुका ।
जीव और प्रभु-मध्य अड़ी माया खड़ी ,
कह दुरत्यया और शक्तिशीला बड़ी ।
साधो उसको और मनाओ युक्ति से ,
सखे, समन्वय करो भक्ति का मुक्ति से ।”

निकल गई चुपचाप निशा अभिसारिका ,
पढ़ी द्विजों ने बोधमयी कल-कारिका ।
सबने मज्जन किया, निरख प्रातश्छटा ,
स्वर्णघटित थी रजत जाह्नवी की घटा ।
लेकर वट का दूध जटा प्रभु ने रची ,
अब सुमन्त्र के लिए न कुछ आशा बची ।
“स्वयं क्षात्र ने लिया आज वैराग्य क्या ?
शान्त सर्वथा आ हमारा भाग्य क्या ?
प्रभु ने उन्हें प्रबोध दिया तब प्रीति से—
“व्रत ले तो फिर उसे निभा दे रीति से ।
जटाजूट पर छत्र करे छाया भले ,
किन्तु मुकुट की हँसी मात्र है तरु-तले ।
सौम्य, कहाँ क्या काम भला विधि वाम का ?
यह तो है सौभाग्य तुम्हारे राम का ।
जाकर मेरा कुशल कहो तुम तात से ।
दो सबको सन्तोष, मिले जिस बात से ।

p. 84

मूल-तुल्य तुम रहो, फूल-से हम खिलें ,
कब बीते यह अवधि और आकर मिलें ।
फिर भी ये दिन अधिक नहीं हैं, अल्प हैं ,
काल-सिन्धु में बिन्दु तुल्य युग-कल्प हैं ।”

समयोचित सन्देह उन्हें प्रभु ने दिये ,
सबके प्रति निज भाव प्रकट सबने किये ।
कह न सके कुछ सचिव विनीत विरोध में ,
उमड़ी करुणा और प्रबोध-निरोध में ।
देख सुमन्त्र-विषाद हुए सब अनमने ,
आये सुरसरि-तीर त्वरित तीनों जने ।
बैठी नाव निहार लक्षणा - व्यंजना ,
‘गंगा में गृह’ वाक्य सहज वाचक बना ।

बढ़ी पदों की ओर तरंगित सुरसरी ,
मोद-भरी मदमत्त झूमती थी तरी ।
धो ली गुह ने धूलि अहल्या-तारिणी ।
कवि की मानस-कोष-विभूति-विहारिणी ।
प्रभु-पद धोकर भक्त आप भी धो गया ,
कर चरणामृत-पान अमर वह हो गया !
हींस रहे थे उधर अश्व उद्ग्रीव हो ;
जैसे उनका उड़ा जा रहा जीव हो ।
प्रभु ने दिया प्रबोध हाथ से, हेरकर ,
पोंछा गुह ने नेत्र-नीर, मुहँ फेरकर ।
कोमल है बस प्रेम, कठिन कर्तव्य है ,
कौन दिव्य है, कौन न जाने भव्य है ?

p. 85

“जय गंगे, आनन्दतरंगे, कलरवे ,
अमल अंचले, पुण्यजले, दिवसम्भवे !
सरस रहे यह भरत-भूमि तुमसे सदा ,
हम सबकी तुम एक चलाचल सम्पदा ।
दरस-परस की सुकृत-सिद्धि ही जब मिली ,
माँगे तुमसे आज और क्या मैथिली ।
बस, यह वन की अवधि यथाविधि तर सकूँ ,
समुचित पूजा - भेंट लौटकर कर सकूँ ।”
उद्भासित थी जह्नुनन्दिनी मोद में ,
किरण - मूर्तियाँ खेल रही थीं गोद में ।
वैदेही थीं झलक झलक पर झूमती ,
त्रिविध पवन गति अलक-पलक थी चूमती ।

बोले तब प्रभु, परम पुण्य पथ के पथी—
“निज कुल की ही कीर्ति प्रिये, भागीरथी ।”
“तुम्हीं पार कर रहे आज जिसको अहो !
सीता ने हँस कहा—“क्यों न देवर, कहो ?”
“हे अनुगामीमात्र देवि, यह दास तो !”
गुह बोला—“परिहास बना वनवास तो ?”
वहाँ हर्ष के साथ कुतूहल छा गया ,
नाव चली या स्वयं पार ही आ गया !

“मिलन-स्मृति-सी रहे यहाँ यह क्षुद्रिका ,”
सीता देने लगीं स्वर्णमणि - मुद्रिका ।
गुह बोला कर जोड़ कि—“यह कैसी कृपा ?
न हो दास पर देवि, कभी ऐसी कृपा ।
क्षमा करो, इस भाँति न तुम तज दो मुझे ,
स्वर्ण नहीं, हे राम, चरण-रज दो मुझे ।

p. 86

जड़ भी चेतन मूर्ति हुई पाकर जिसे ,
उसे छोड़ पाषाण भला भावे किसे ?”
उसे हृदय से लगा लिया श्रीराम ने ,
ज्यों त्यों करके विदा किया धी - धाम ने ।
पथ में सबके प्रीति-हर्ष-विस्मय बनें ,
तीर्थराज की ओर चले तीनों जनें ।

कहीं खड़े थे खेत, कहीं प्रान्तर पड़े ,
शून्य सिन्धु के दीप गाँव छोटे - बड़े ।
पथ के प्रहरी वृक्ष झूमते थे कहीं ,
खग-मृग चरते हुए घूमते थे कहीं ,
छोटी-मोटी कहीं कहीं थीं झाड़ियाँ ,
बनी शशादिक हेतु प्राकृतिक बाड़ियाँ ।
पगडंडी थी गई मार्ग से ठीक यों—
शास्त्र छोड़ बन जाय लोक की लीक ज्यों ।
टीले दीखे कहीं और भरके कहीं ,
दृश्य बावड़ी, कूप और सर के कहीं ।
पथ-पार्श्वों में मिले पथिक-चत्वर उन्हें ,
कौतूहल ने हरा किया सत्वर उन्हें ।
चरणों पर कण और मुखों पर बिन्दु थे ,
रजःपूर्ण थे पद्म, अमृतयुत इन्दु थे ।
देख घटा-सी पड़ी एक छाया घनी ,
ठहर गये कुछ काल वहाँ कोसलधनी ।
“तुम दोनों क्या नहीं थके ? मैं ही थकी ?”
सीता कुछ भी और न आगे कह सकी ।
हँसते हँसते सती अचानक रो पड़ी ,
तप्त हेम की मूर्ति द्रवित-सी हो पड़ी ।
“मुझको अपने लिए नहीं कुछ सोच है ,
तुम्हें असुविधा न हो, यही संकोच है ।”

p. 87

“प्रिये, हमारे लिए न तुम चिन्ता करो ,
अभी नया अभ्यास, तनिक धीरज धरो ।”

जुड़ आई थीं वहाँ नारियाँ ग्राम को ,
वे साधक ही सिद्ध हुईं विश्राम की ।
सीता सबसे प्रेम - भावपूर्वक मिलीं ,
लतिकाओं में कुसुमकली-सी वे खिलीं ।
“शुभे, तुम्हारे कौन उभय ये श्रेष्ठ हैं ?”
“गोरे देवर, श्याम उन्हींके ज्येष्ठ हैं ।”
वैदेही यह सरल भाव से कह गईं ;
तब भी वे कुछ तरल हँसी हँस रह गईं ।

यों स्वच्छन्द विराम लाभ करते हुए ,
मार्ग-जनों में भूरि भार भरते हुए ,
पर - दिन तीनों तीर्थराज में आ गये ,
द्विगुण पर्व-सा भरद्वाज मुनि पा गये ।
स्वयं त्रिवेणी धन्य हुई उन तीन से ,
बोल उठे सौमित्रि अमृत में लीन-से—
“देखो भाभी, तीर्थराज की यह छटा ,
वर्षा से आ मिली शरद की-सी घटा !”
हँसकर बोलीं जनक सुता सस्नेह यों—
“श्याम-गौर तुम एक प्राण, दो देह ज्यों !”
रामानुज ने कहा कि “भाभी, क्यों नहीं ;
सरस्वती-सी प्रकट जहाँ तुम हो रहीं !”
“देवर, मेरी सरस्वती अब है कहाँ ?
संगम-शोभा निरख निमग्न हुई यहाँ !
धूप-छाँह का वस्त्र मात्र उसका बड़ा ,
मन्द पवन से लहर रहा है यह पड़ा !”

p. 88

प्रभु बोले—“यह गीत-काव्य - चित्रावली ,
तुम माई के लाल, जनक की वे लली !
अभिव्यक्ति की कुशल शक्ति ही तो कला ,
किन्तु आप अनुभूति यहाँ है निश्चला !
तुम ये दो दो कलाकार जीते रहो ,
मुझे प्रशंसा कठिन एक की भी अहो !
सुनो, मिलन ही महातीर्थ संसार में ,
पृथ्वी परिणत यहीं एक परिवार में ।
एक तीसरे हुए मिले जब दो जहाँ ,
गंगा - यमुना बनीं त्रिवेणी ज्यों यहाँ ।
त्याग और अनुराग चाहिए, बस, यही ।”
भरद्वाज ने कहा—“भरा तुममें वही ।
जाओगे तुम जहाँ, तीर्थ होगा वहीं ,
मेरी इच्छा है कि रहो गृह - सम यहीं ।”
प्रभु बोले—“कृतकृत्य देव, यह दास है ,
पर जनपद के पास उचित क्या वास है ?
ऐसा वन निर्देश कीजिए अब हमें ,
जहाँ सुमन - सा जनकसुता का मन रमे ।
अपनी सुध ये कुलस्त्रियाँ लेतीं नहीं ,
पुरुष न लें तो उपालम्भ देतीं नहीं ।”
“कर देती हैं दान न अपने आपको ,
कैसे अनुभव करें स्वात्म सन्ताप को ।
वैदेही की जाति सदैव विदेहिनी ,
वन में भी प्रिय - संग सुखी कुल - गेहनी ।
चित्रकूट तब तात, तुम्हारे योग्य है ।
जहाँ अचल सुख, शान्ति और आरोग्य है ।”
“जो आज्ञा” कह राम सहर्ष प्रयाग से ।
चित्रकूट की ओर चले अनुराग से ।
दिखला आये मार्ग आप मुनिवर उन्हें ,
मिली सूर्य की सुता धन्य धुनिवर उन्हें ।

Part 3 of 7 · Ring 2: the body

A palace in my hut

On the way she makes everything into a game: the warring partridges, the peacock sweeping the path, the bare stumps standing like ascetics, the creepers climbing them. At Chitrakūṭa Lakṣmaṇa builds the hut; the forest people come dancing. Years pass. One morning Rāma sits on a rock watching Sītā, her sari tucked up, watering the plants of the hut, and she sings: my father built a palace; my hut pleases me as a palace. Here I am not raised by others' hands: I stand on my own feet and walk. The drops of my sweat are my fruit, health. My hands have work now. Every soft and sharp ache inside me becomes a song of the hour. Rāma, listening, tells her: glory is carrying people's burden; happiness is going forward to bear sorrow. And she sings on.

Gupt's lines

“निज सौध सदन में उटज पिता ने छाया , मेरी कुटिया में राज - भवन मन भाया ।

औरों के हाथों यहाँ नहीं पलती हूँ , अपने पैरों पर खड़ी आप चलती हूँ । श्रमवारि विन्दु फल स्वास्थ्य शुचि फलती हूँ ,

कुछ करने में अब हाथ लगा है मेरा , वन में हो तो गार्हस्थ्य जगा है मेरा ।

मृदु-तीक्ष्ण वेदना एक एक अन्तर की , बन जाती है कल-गीति समय के स्वर की ।

गौरव क्या है, जन-भार वहन करना ही , सुख क्या है, बढ़कर दुःख सहन करना ही ।”

pp. 89 to 94, pp. 136 to 139

In our English "In his palace my father roofed a hut; in my hut the palace has pleased my heart. Here I am not raised by others' hands; I stand on my own feet and walk. Drops of the water of labour are my fruit, pure health. My hands have found something to do; even in the forest my householding has woken. Every soft and sharp ache within me becomes a sweet song of the hour." (Rāma:) "What is glory? Only to carry the people's burden. What is happiness? Only to go forward and bear sorrow."

This is the body ring, sung. The palace she left was one where she was looked after. The hut is one where her own hands work, her own feet carry her, her own sweat becomes health. And she likes it better. That is the turn this site asks of a man's body: from being kept going by something outside it, to standing on its own feet.

"My hands have found something to do." Ask anyone in their first months away from a habit what is hardest, and many will say: the hands. The hours. Sītā fills hers with water pots, a hoe, seed, a loom. Work for the hands is not a distraction from the training. It is the training.

And her last line about it is the most daring: every ache inside her becomes a song. Not suppressed, not hidden. Sung. A man does not have to pretend the ache is not there. He can make it into the song of the hour he is in.

Gupt, the whole part · pp. 89 to 94, pp. 136 to 139

p. 89

जल था इतना अमल कि नभ-सा नील था ,
विभु - वपु के ही वर्ण - योग्य समशील था ।
राजपुत्र भी कलाकुशल थे वे कृती ,
धीर, धारणाधार, धुरन्धर ध्रुवधृती ।
लक्ष्मण लाये दारु-लताएँ तोड़कर ,
नौका निर्मित हुई उन्हीं को जोड़कर ।
सभी निछावर स्वावलम्ब के भाव पर ,
सीता प्रभु - कर पकड़, चढ़ीं निज नाव पर ।
ज्यों पुरैन पर फुल्ल पद्मिनी तर चली ,
चले सहारा दिये हंस-सम युग वली ।

करके यमुना-स्नान, विलम वट के तले ,
लक्ष्मण, सीता, राम विकट वन को चले ।
वहाँ विविध वैचित्र्य, विलक्षण ठाठ थे ,
अगणित आकृति-दृश्य, प्रकृति के पाठ थे ।
“वन में अग्रज अनुग, अनुज हैं अग्रणी ।”
सीता ने हँस कहा—“न हो कोई व्रणी ।”
“भाभी, फिर भी गईं न आईं तुम कहीं ,
मध्य भाग की मध्यभाग में ही रहीं !”
मुसकाये प्रभु मधुर मोदधारा बही ,—
“वन में नागर भाव प्रिये, अपना यही ।
बीते यों ही अवधि यहाँ हँस-खेलकर ,
तो हम सब कृतकृत्य, कष्ट भी झेलकर ।”
“आहा ! मैं तो चौंक पड़ी, यह कक्ष से ,—
फड़ फड़ करके कौन उड़ा दृढ़ पक्ष से ।
देखो, पहुँचा हाल कहीं का वह कहीं !
वैमानिक हो, किन्तु मनुज पक्षी नहीं ।
ऊपर विस्तृत व्योम, विपुल वसुधा तले ,
फिर भी, कैसे फाड़ फाड़ अपने गले—

p. 90

वे तीतर नख-चंच मारकर लड़ रहे ,
कौन कहे किस तुच्छ बात पर अड़ रहे ,
यहाँ सरल संकुचित घनी वनवीथि है ,
वनस्थली की माँग बनी वनवीथि है !
वनलक्ष्मी सौभाग्यवता फूले - फले ,
झूले शिशु-सी शान्ति, पवन पंखा झले ।
आगे आगे भाग रहा है मोर यह ,
पक्षों से पथ झाड़, चपल चितचोर यह ।
मचक मचक वह कीश-मण्डली खेलती ,
लचक लचक बच डाल भार है झेलती !
नाथ, सभी कुछ त्याग, जानकर भूँठ ही ,
खड़े तपस्वी-तुल्य कहीं ये ठूँठ ही !”
“इन पर भी तो प्रिये, लताएँ चढ़ रहीं ,
मानो फिर वे इन्हें हराकर, बढ़ रहीं !”
“कहीं सहज तरुतले कुसुम - शय्या बनी ,
ऊँघ रही है पड़ी जहाँ छाया घनी !
घुस धीरे से किरण लोल दलपुञ्ज में ,
जगा रही है उसे हिलाकर कुञ्ज में ।
किन्तु वहाँ से उठा चाहती वह नहीं ,
कुछ करवट-सी पलट, लेटती है वहीं ,
सखि, तरुवर-पद-मूल न छोड़ो तुम कभी ,
एकरूप हैं वहाँ फूल - काँटे सभी !
फैलाये यह एक पक्ष, लीला किये ,
छाती पर भर दिए, अंग ढीला किये ,—
देखो, ग्रीवा - भङ्ग - सङ्ग किस ढंग से ,
देख रहा है हमें विहंग उमंग से ।
पाता है जो यहाँ ठौर, उगता वहीं ,
मिलता है जो जिसे जहाँ, चुगता वहीं ।
अत्र तत्र उद्योग सर्व सुखसत्र है ,
पर सुयोग - संयोग मुख्य सर्वत्र है ।”

p. 91

“माना आर्य, सभी भाग्य का भोग है ,
किन्तु भाग्य भी पूर्वकर्म का योग है ।”
“प्रिये, ठीक है, भेद रहा बस, नाम का ,
लक्ष्मण का उद्योग, भाग्य है राम का ।”
“नाथ, भाग्य तो आज मैथिली का बड़ा ,
जिसको यह सुख छोड़, न घर रहना पड़ा ।
वह किंशुक क्या हृदय खोलकर खिल गया ,
लो, पलाश को पुष्प नाम भी मिल गया ।
ओहो ! कितनी बड़ी केंचुली यह पड़ी !
पवन-पान कर फूल न हो फिर उठ खड़ी !”
“आर्ये, तब भी हमें कौन भय है भला ?
वह मरने भी चला, मारने जो चला ।
अच्छा, ये क्या पड़े ? बताओ तो सही ,”
“देवर, सब सब नहीं जानते, बस यही ।
विविध वस्तुएँ हमें यहाँ हैं देखनी ,
पर इनसे क्या बने न सुन्दर लेखनी ?
“ठीक, यहाँ पर शल्य छोड़कर शल गया ।
नाम रहे पर काम तुम्हारा चल गया ।
मुस्तकगन्धा खुद मृत्तिका है इधर ,
बुने आर्द्रपदचिन्ह, गये शूकर जिधर ।
देखो, शुकशिशु निकल निकल वह नीड़ से ,
घुसता है फिर वहीं भीत-सा भीड़ से ।
नीरस तरु का प्राण शान्ति पाता नहीं ,
जा जाकर भी, अवधि बिना जाता नहीं !”
“पास पास ये उभय वृक्ष देखो, अहा !
फूल रहा है एक, दूसरा झड़ रहा ।”
“है ऐसी ही दशा प्रिये, नरलोक की ,
कहीं हर्ष की बात कहीं परशोक की ।
झाड़ विषम झंखाड़ बने वन में खड़े ,”
काँटे भी हैं कुसुम-सङ्ग बाँटे पड़े ,

p. 92

“काँटों का भी भार मही माता सहे ,
जिसमें पशुता यहाँ तनिक डरती रहे !
वन तो मेरे लिए कुतूहल हो गया ,
कौन यहाँ पर विपुल बीज ये बो गया ?
अरे, भयंकर नाद कौन यह भर रहा ।
“भाभी, स्वागत सिंह हमारा कर रहा ।
देखा चाहो शब्दवेध तुम, तो कहो ?”
“फिर देखूँगी, अभी शान्त ही तुम रहो ।
वन में सौ सौ भरे पड़े रस के घड़े ,
मटके-से लटक रहे कितने बड़े !
क्या कर सकती नहीं क्षुद्र की भी क्रिया ?”
पुलक उठीं मधुचक्र देख प्रभु की प्रिया ।
“माली हारें सींच जिन्हें आराम में ,
बढ़ते हैं वे वृक्ष सहज वनधाम में ,
आहा ! ये गजदन्त और मोती पड़े ,
पके फलों के साथ साथ मानो झड़े ।
जिन रत्नों पर बिकें प्राण भी पण्य में ,
वे कंकड़ हैं निपट नगण्य अरण्य में !”

चल यों सब वाल्मीकि महामुनि से मिले ।
ध्यानमूर्ति निज प्रकट प्राप्त कर वे खिले ,
वे ज्यों कविकुलदेव धरा पर धन्य थे ,
ये नायक नरदेव अपूर्व अनन्य थे ।
“कवे दाशरथि राम आज कृतकृत्य है ,
करता तुम्हें प्रणाम सपरिकर भृत्य है ।”
“राम तुम्हारा वृत्त आप ही काव्य है ,
कोई कवि बन जाय, सहज सम्भाव्य है ।”

p. 93

आये फिर सब चित्रकूट मोदितमना ,
जो अटूट गढ़ गहन वन - श्री का बना ।
जहाँ गर्भगृह और अनेक सुरंग थे ,
विविध धातु-पाषाण-पूर्ण सब अंग थे ।
जिसकी शृङ्गावली विचित्र बढ़ी-चढ़ी ,
हरियाली की झूल, फूल-पत्ती कढ़ी ।
गिरि हरि का हरवेष देख वृष वन मिला ,
उन पहले ही वृषारूढ़ का मन खिला ।
“शिला-कलश से छोड़ उत्स उद्रेक-सा ,
करता है नग-नाग प्रकृति-अभिषेक-सा ।
क्षिप्त सलिलकण किरण योग पाकर सदा ,
वार रहे हैं रुचिर रत्न-मणि-सम्पदा ।
वार-मुद्रा में चित्रकूट का नग जड़ा ,
किसे न होगा यहाँ हर्ष - विस्मय बड़ा ?”
लक्ष्मण झट रची मन्दिराकृति कुटी ,
मधु - सुगन्धि के हेतु सरोरुह - सम्पुटी ।
वास्तु शान्ति - सी स्वयं प्रकट थीं जानकी ,
की मुनियों ने नीति तथापि विधान की ।
वनचारी जन जुड़े जोड़कर डालियाँ ,
नृत्त - गान - रत हुए, बजाकर तालियाँ ।

“लेकर पवित्र नेत्रनीर रघुवीर धीर ,
वन में तुम्हारा अभिषेक करें आओ तुम ,
व्योम के वितान तले चन्द्रमा का छत्र तान ,
सच्चा सिंह-आसन बिछा दें, बैठ जाओ तुम ।
अर्घ्यपाद्य और मधुपर्क यहाँ भूरि भूरि ,
अतिथि समादर नवीन नित्य पाओ तुम ,

p. 94

जंगल में मंगल मनाओ, अपनाओ देव ,
शासन जनाओ, हमें नागर बनाओ तुम ।”

पृथ्वी की मन्दाकिनी लेने लगी हिलोर ,
स्वर्गंगा उसमें उतर डूबीं अम्बर बोर ।

p. 136

अष्टम सर्ग


चल चपल कलम, निज चित्रकूट चल देखें ,
प्रभु-चरण-चिह्न पर सफल भाल-लिपि लेखें ।
सम्प्रति साकेत - समाज वहीं है सारा ,
सर्वत्र हमारे संग स्वदेश हमारा ।

तरु - तले विराजे हुए,—शिला के ऊपर ,
कुछ टिके,—धनुष की कोटि टेककर भू पर ।
निज लक्ष-सिद्धि-सी, तनिक घूमकर तिरछे ;
जो सींच रही थीं पर्णकुटी के बिरछे—
उन सीता को, निज मूर्तिमती माया को ,
प्रणयप्राणा को और कान्तकाया को ,
यों देख रहे थे राम अटल अनुरागी ,
योगी के आगे अलख-ज्योति ज्यों जागी !

अंचल - पट कटि में खोंस, कछोटा मारे ,
सीता माता थीं आज नई धज धारे ।
अंकुर - हितकर थे कलश - पयोधर पावन ,
जन-मातृ-गर्वमय कुशल वदन भव - भावन ।

p. 137

पहने थीं दिव्य दुकूल अहा ! वे ऐसे ,
उत्पन्न हुआ हो देह - संग ही जैसे ।
कर, पद, मुख तीनों अतुल अनावृत पट-से ।
थे पत्र - पुञ्ज में अलग प्रसून प्रकट - से !
कन्धे ढककर कच छहर रहे थे उनके ,—
रक्षक तक्षक - से लहर रहे थे उनके ।
मुख धर्म-विन्दु-मय ओस-भरा अम्बुज-सा ,
पर कहाँ कण्टकित नाल सुपुलकित भुज-सा ?
पाकर विशाल कच - भार एड़ियाँ धँसतीं ,
तब नखज्योति-मिष, मृदुल अँगुलियाँ हँसतीं ।
पर पग उठने में भार उन्हीं पर पड़ता ,
तब अरुण एड़ियों से सुहास-सा झड़ता !
क्षोणी पर जो निज छाप छोड़ते चलते ,
पद - पद्मों में मंजीर - मराल मचलते ।
रुकने - झुकने में ललित लंक लच जाती ,
पर अपनी छबि में छिपीं आप बच जातीं ।
तनु गौर केतकी - कुसुम - कली का गाभा ,
थी अंग सुरभि के संग तरंगित आभा ।
भौंरों से भूषित कल्प - लता - सी फूली ,
गाती थीं गुन गुन गान भान - सा भूली :—

“निज सौध सदन में उटज पिता ने छाया ,
मेरी कुटिया में राज - भवन मन भाया ।

सम्राट स्वयं प्राणेश, सचिव देवर हैं ,
देते आकर आशीष हमें मुनिवर हैं ।
धन तुच्छ यहाँ,—यद्यपि असंख्य आकर हैं ,
पानी पीते मृग - सिंह एक तट पर हैं ।
सीता रानी को यहाँ लाभ ही लाया ,
मेरी कुटिया में राज - भवन मन भाया ।

p. 138

क्या सुन्दर लता-वितान तना है मेरा ,
पुञ्जाकृति - गुञ्जित कुञ्ज घना है मेरा ।
जल निर्मल, पवन पराग-सना है मेरा ,
गढ़ चित्रकूट दृढ़ - दिव्य बना है मेरा ।
प्रहरी निर्झर, परिखा प्रवाह की काया ,
मेरी कुटिया में राज-भवन मन भाया ।

औरों के हाथों यहाँ नहीं पलती हूँ ,
अपने पैरों पर खड़ी आप चलती हूँ ।
श्रमवारि विन्दु फल स्वास्थ्य शुचि फलती हूँ ,
अपने अंचल से व्यजन आप झलती हूँ ।
तनु-लता-सफलता-स्वाद आज हो आया ,
मेरी कुटिया में राज-भवन मन भाया ।

जिनसे ये प्रणयी प्राण त्राण पाते हैं ,
जी भरकर उनको देख जुड़ा जाते हैं ।
जब देव कि देवर विचर-विचर आते हैं ,
तब नित्य नये दो-एक द्रव्य लाते हैं ।
उनका वर्णन ही बना विनोद सवाया ,
मेरी कुटिया में राज-भवन मन भाया ।

किसलय-कर स्वागत-हेतु हिला करते हैं ,
मृदु मनोभाव-सम सुमन खिला करते हैं ।
डाली में नव फल नित्य मिला करते हैं ,
तृण तृण पर मुक्ता-भार झिला करते हैं ।
निधि खोले दिखला रहो प्रकृति निज माया ,
मेरी कुटिया में राज-भवन मन भाया ।

कहता है कौन कि भाग्य ठगा है मेरा ?
वह सुना हुआ भय दूर भगा है मेरा ।

p. 139

कुछ करने में अब हाथ लगा है मेरा ,
वन में हो तो गार्हस्थ्य जगा है मेरा ।
वह वधू जानकी बनी आज यह जाया ,
मेरी कुटिया में राज-भवन मन भाया ।

फल-फूलों से है लदी डालियाँ मेरी ,
वे हरी पत्तलें, भरी थालियाँ मेरी ।
मुनि बालाएँ हैं यहाँ आलियाँ मेरी ,
तटिनी की लहरें और तालियाँ मेरी ।
क्रीड़ा-सामग्री बनी स्वयं निज छाया ,
मेरी कुटिया में राज-भवन मन भाया ।

मैं पली पक्षिणी बिपिन-कुञ्ज-पिंजर की ,
आती है कोटर-सदृश मुझे सुध घर की ।
मृदु-तीक्ष्ण वेदना एक एक अन्तर की ,
बन जाती है कल-गीति समय के स्वर की ।
कब उसे छेड़ यह कण्ठ यहाँ न अघाया ?
मेरी कुटिया में राज-भवन मन भाया ।

गुरुजन - परिजन सब धन्य ध्येय हैं मेरे ,
औषधियों के गुण - विगुण ज्ञेय हैं मेरे ।
वन - देव - देवियाँ आतिथेय हैं मेरे ,
प्रिय - संग यहाँ सब प्रेम श्रेय हैं मेरे ।
मेरे पीछे ध्रुव-धर्म स्वयं ही धाया ,
मेरी कुटिया में राज-भवन मन भाया ।

नाचो मयूर, नाचो कपोत के जोड़े ,
नाचो कुरंग, तुम लो उड़ान के तोड़े ।
गाओ दिवि, चातक, चटक, भृङ्ग भय छोड़े ,
वैदेही के वनवास-वर्ष हैं थोड़े ।

Part 4 of 7 · Ring 5: the village

Let us spin and weave

Her song turns to the girls of the forest: O simple Kol, Kirāt and Bhil girls, I have come to your place myself, come; tell me work I can do; take what is new, take what is fine; there is gain on every side in exchanging what we know. Why are you half-clothed all the time? Come, let us spin and weave to the rhythm of the song. Then she teases Rāma about the plants and the river: in the town they dam the river; is binding a thing for selfish ends? Rāma answers: let every stream flow, but within its own bounds; the bonds of a settlement are for everyone's freedom. And then he says why he has come: not with a message of heaven, but to make this earth a heaven; to give the forest people his own hand.

Gupt's lines

ओ भोली कोल-किरात-भिल्ल-बालाओ , मैं आप तुम्हारे यहाँ आ गई, आओ । मुझको कुछ करने योग्य काम बतलाओ ,

सब ओर लाभ ही लाभ बोध-विनिमय में ,

आओ, हम कातें-बुनें गान की लय में ।

जितने प्रवाह हैं, बहें—अवश्य बहें वे , निज मर्यादा में किन्तु सदैव रहें वे ।

जनपद के बन्धन मुक्ति-हेतु हैं सबके ,

सन्देश यहाँ मैं नहीं स्वर्ग का लाया , इस भूतल को ही स्वर्ग बनाने आया ।

pp. 140 to 146

In our English O simple girls of the Kol, Kirāt and Bhil, I have come to you myself; come. Tell me some work I am fit to do. There is gain on every side in the exchange of knowing. Come, let us spin and weave to the rhythm of the song. (Rāma:) However many streams there are, let them flow, certainly flow; but let them always keep within their own bounds. The bonds of a settlement are for the freedom of all. I have not brought here a message of heaven; I have come to make this very earth a heaven.

She does not arrive in the village as a queen handing out charity. She arrives asking: tell me some work I can do. And then she offers what she has: come, let us spin and weave together, to a song. That is how a village is entered, and how a man coming back into his village enters it: not as the one who needs everything, not as the one who knows everything, but as one who asks for work and brings a skill.

"There is gain on every side in the exchange of knowing." The peer and the village both learn. That is the whole reason the sixth phase is peer learning and not lecture.

And Rāma's river is the answer to every man who says that any discipline is a cage. Let the stream flow, but in its banks. The bonds of a settlement exist so that everyone in it can be free. A practice is not a dam on a man. It is the bank that lets his strength go somewhere.

Gupt, the whole part · pp. 140 to 146

p. 140

तितली, तूने यह कहाँ चित्रपट पाया ?
मेरी कुटिया में राज-भवन मन भाया ।

आओ कलापि, निज चन्द्रकला दिखलाओ ,
कुछ मुझसे सीखो और मुझे सिखलाओ ।
गाओ पिक, मैं अनुकरण करूँ, तुम गाओ ,
स्वर खींच तनिक यों उसे घुमाने जाओ ।
शुक, पढ़ो,—मधुर फल प्रथम तुम्हींने खाया ,
मेरी कुटिया में राज-भवन मन भाया ।

अयि राजहंसि, तू तरस तरस क्यों रोती ,
तू शुक्ति-वंचिता कहीं मैथिली होती ,
तो श्यामल, तनु के श्रमज-विन्दुमय मोती ,
निज व्यजन-पक्ष से तू अँकोर सुध खोती ,—
जिनपर मानस ने पद्म-रूप मुहँ बाया ,
मेरी कुटिया में राज-भवन मन भाया ।

ओ निर्झर, झर झर नाद सुनाकर झड़ तू ,
पथ के रोड़ों में उलझ-सुलझ, बढ़-अड़ तू ।
ओ उत्तरीय उड़, मोद-पयोद, घुमड़ तू ,
हमपर गिरि-गद्गद भाव, सदैव उमड़ तू ।
जीवन का तूने गीत बनाया, गाया ,
मेरी कुटिया में राज-भवन मन भाया ।

ओ भोली कोल-किरात-भिल्ल-बालाओ ,
मैं आप तुम्हारे यहाँ आ गई, आओ ।
मुझको कुछ करने योग्य काम बतलाओ ,
दो अहो ! नव्यता और भव्यता पाओ ।
लो, मेरा नागर भाव भेंट जो लाया ,
मेरी कुटिया में राज-भवन मन भाया ।

p. 141

सब ओर लाभ ही लाभ बोध-विनिमय में ,
उत्साह मुझे है विविध वृत्त-संचय में ।
तुम अर्द्ध नग्न क्यों अशेष समय में ,
आओ, हम कातें-बुनें गान की लय में ।
निकले फूलों का रंग, ढंग से ताया ,
मेरी कुटिया में राज-भवन मन भाया ।”

थे समाधिस्थ-से राम अनाहत सुनते ,
स्वर पत्र पत्र पर प्रेम-जाल थे बुनते ।
कितने मीठे हैं, मरे बीन के छाले ,
तरु झूम रहे थे हरे-भरे मतवाले ।
“गाओ मैथिलि, स्वच्छन्द, राम के रहते ;
सुन ले कोई भी आज मुझे यह कहते—
निश्चिन्त रहे, जो करे भरोसा मेरा ,
बस, मिले प्रेम का मुझे भरोसा मेरा ।
आनन्द हमारे ही अधीन रहता है ,
तब भी विषाद नरलोक व्यर्थ सहता है ।
करके अपना कर्त्तव्य रहो सन्तोषी ,
फिर सफल हो कि तुम विफल, न होगे दोषी ,
निश्चिन्त नारियाँ आत्म-समर्पण करके ,
स्वीकृति में ही कृतकृत्य भाव हैं नर के ।
गौरव क्या है, जन-भार वहन करना ही ,
सुख क्या है, बढ़कर दुःख सहन करना ही ।”
कलिकाएँ खिलने लगीं, फूल फिर फूले ,
खग-मृग भी चरना छोड़ सभी सुध भूले ।
सन्नाटे में था एक यही रव छाया—
“मेरी कुटिया में राज-भवन मन भाया !

देवर के शर की अनी बनाकर टाँकी ,
मैंने अनुजा की एक मूर्ति है आँकी ।

p. 142

आँसू नयनों में, हँसी बदन पर बाँकी ,
काँटे समेटती, फूल छींटती झाँकी !
निज मन्दिर उसने यही कुटीर बनाया ?
मेरी कुटिया में राज-भवन मन भाया ।”

“हा ! ठहरो, बस विश्राम प्रिये, लो थोड़ा ,
हे राजलक्ष्मि, तुमने न राम को छोड़ा ।
श्रम करो, स्वेदजल स्वास्थ्य-मूल में ढालो ,
पर तुम यति का भी नियम स्वगति में पालो ।
तन्मय हो तुम-सा किसी कार्य में कोई ,
तुमने अपनी भी आज यहाँ सुध खोई ।
हो जाना लता न आप लता-संलग्ना ,
करतल तक तो तुम हुई नवल-दल मग्ना !
ऐसा न हो कि मैं फिरूँ खोजता तुमको ;
है मधुप ढूँढ़ता तथा मनोज्ञ कुसुम को !
वह सीताफल जब फलै तुम्हारा चाहा ,—
मेरा विनोद तो सफल, —हँसी तुम आहा !”
“तुम हँसो, नाथ, निज इन्द्रजाल के फल पर ,
पर ये फल होंगे प्रकट सत्य के बल पर ।
उनमें विनोद, इनमें यथार्थता होगी ,
मेरे श्रम-फल के रहें सभी रस-भोगी ।
तुम मायामय हो तदपि बड़े भोले हो ,
हँसने में भी तो झूठ नहीं बोले हो ।
हो सचमुच क्या आनन्द, छिपूँ मैं वन में ,
तुम मुझे खोजते फिरो गभीर गहन में !”
“आमोदिनि, तुमको कौन छिपा सकता है ?
अन्तर को अन्तर अनायास कसता है ।
बैठी है सीता सदा राम के भीतर ,
जैसे विद्युद्द्युति घनश्याम के भीतर ।”

p. 143

“अच्छा, ये पौधे कहो फलेंगे कब लौं ?
हम और कहीं तो नहीं चलेंगे तब लौं ?”
“पौधे ? सींचो ही नहीं, उन्हें गोड़ो भी ,
डालों को चाहो जिधर, उधर मोड़ो भी ।”
“पुरुषों को तो बस राजनीति की बातें !
नृप में, माली में काटछाँट की घातें ।
प्राणेश्वर, उपवन नहीं, किन्तु यह वन है ,
बढ़ते हैं विटपी जिधर चाहता मन है ।
बन्धन ही का तो नाम नहीं जनपद है ?
देखो कैसा स्वच्छन्द यहाँ लघु नद है ।
इसको भी पुर में लोग बाँध लेते हैं ,
“हाँ, वे इसका उपयोग बढ़ा देते हैं ।”
“पर इससे नद का नहीं, उन्हीं का हित है ,
पर बन्धन भी क्या स्वार्थ-हेतु समुचित है ?”
“मैं तो नद का परमार्थ इसे मानूँगा ,
हित उसका उससे अधिक कौन जानूँगा ?
जितने प्रवाह हैं, बहें—अवश्य बहें वे ,
निज मर्यादा में किन्तु सदैव रहें वे ।
केवल उनके ही लिए नहीं यह धरणी ,
है औरों की भी भार-धारिणी-भरणी ।
जनपद के बन्धन मुक्ति-हेतु हैं सबके ,
यदि नियम न हों, उच्छिन्न सभी हो कबके ।
उसको पुरुषों की काट-छाँट है खलती ,
जो फूलों को चुन रंग चुवाने चलती ।
ताओगी कैसे उन्हें, बताओ यह तो ?
कोमलता के उपमान अतुल हैं वह तो ।
इतनी निष्ठुरता, और उन्हीं के ऊपर ,
जो शूलों के प्रतिकूल भाव-भू पर ।”
“यह संग-दोष है, और क्या कहूँ तुमसे ;
मैं क्षमा-प्रार्थिनी आज अवश्य कुसुम से ।

p. 144

पर जो उसका अनुराग, उसे स्थिर कर लूँ ,
वह आप अचिर, मैं क्यों न उसे चिर कर लूँ ।”
“वह राग-रंग रच लो सुहाग-अंचल में ,
क्या कहना है, आ गई ठिकाने पल में ।
जब हम सोने को ठोक-पीट गढ़ते हैं ,
तब मान, मूल्य, सौन्दर्य, सभी बढ़ते हैं ,
सोना मिट्टी में मिला खान में सोता ,
तो क्या इससे कृतकृत्य कभी वह होता ?”
“वह होता चाहे नहीं, किन्तु हम होते ,
हैं लोग उसी के लिए झींकते-रोते !”
“होकर भी स्वयं सुवर्णमयी, ये बातें ?
पर वे सोने को नहीं, लोभ की घातें ।
हाँ, तब अनर्थ के बीज अर्थ बोता है ,
जब एक वर्ग में मुष्टि - बद्ध होता है ।
जो संग्रह करके त्याग नहीं करता है ,
वह दस्यु लोक धन लूट लूट धरता है ।
यों तो फिर कह दो—कहीं न कुछ भी होता ,
निर्द्वन्द्व भाव ही पड़ा शून्य में सोता !”
“हम तुम तो होते कान्त!” “न थे कब कान्ते !
हैं और रहेंगे नित्य विविधवृत्तान्ते !
हमको लेकर ही अखिल सृष्टि की क्रीड़ा ,
आनन्दमयी नित नई प्रसव की पीड़ा ।”
“फिर भी नद का उपयोग हमारे लेखे ,
किसने हैं उसके भाव सोचकर देखे ?”
“पर नद को ही अवकाश कहाँ है इसका ?”
सोचो, जीवन में श्लाघ्य स्वार्थमय किसका ?
करते हैं जब उपकार किसी का हम कुछ ,
होता है तब सन्तोष हमें क्या कम कुछ ?
ऐसा ही नद के लिए मानते हैं हम ,
अपना जैसा ही उसे जानते हैं हम ।

p. 145

जल निष्फल था यदि तृषा न हममें होती ,
है वही उगाता अन्न, चुगाता मोती ।
निज हेतु बरसता नहीं व्योम से पानी ,
हम हों समष्टि के लिए व्यष्टि-बलिदानी ।”

“तुम इसी भाव से भरे यहाँ आये हो ?
यह घनश्याम-तनु धरे हरे, छाये हो ,
तो बरसो, सरसै, रहे न भूमि जली-सी ,
मैं पाप-पुञ्ज पर टूट पड़ूँ—बिजली-सी ।”
“हाँ, इसी भाव से भरा यहाँ आया मैं ,
कुछ देने ही के लिए प्रिये, लाया मैं ।
निज रक्षा का अधिकार रहे जन जन को ,
सबकी सुविधा का भार किन्तु शासन को ।
मैं आर्यों का आदर्श बताने आया ,
जन-सम्मुख धन को तुच्छ जताने आया ,
सुख-शान्ति-हेतु मैं क्रान्ति मचाने आया ,
विश्वासी का विश्वास बचाने आया ,
मैं आया उनके हेतु कि जो तापित हैं ,
जो विवश, विकल, बल-हीन, दीन, शापित हैं ।
हो जायँ अभय वे जिन्हें कि भय भासित हैं ,
जो कौणप-कुल से मूक-सदृश शासित हैं ।
मैं आया, जिसमें बनी रहे मर्यादा ,
बच जाय प्रलय से, मिटे न जीवन सादा ।
सुख देने आया, दुःख झेलने आया ,
मैं मनुष्यत्व का नाट्य खेलने आया ।
मैं यहाँ एक अवलम्ब छोड़ने आया ,
गढ़ने आया हूँ, नहीं, तोड़ने आया ,
मैं यहाँ जोड़ने नहीं, बाँटने आया ,
जगदुपवन के झंखाड़ छाँटने आया ।

p. 146

मैं राज्य भोगने नहीं, भुगाने आया ,
हंसों को मुक्ता-मुक्ति चुगाने आया ।
भव में नव वैभव व्याप्त कराने आया ,
नर को ईश्वरता प्राप्त कराने आया !
सन्देश यहाँ मैं नहीं स्वर्ग का लाया ,
इस भूतल को ही स्वर्ग बनाने आया ।
अथवा आकर्षण पुण्यभूमि का ऐसा ,
अवतरित हुआ मैं, आप उच्च फल जैसा ।
जो नाम मात्र ही स्मरण मदीय करेंगे ,
वे भी भवसागर बिना प्रयास तरेंगे ।
पर जो मेरा गुण, कर्म, स्वभाव धरेंगे ,
वे औरों को भी तार, पार उतरेंगे ।”
“पर होगा यह उद्देश्य सिद्ध क्या वन में ?
सम्भव है चिन्तन-मनन मात्र निर्जन में ।”
“वन में निज साधन सुलभ धर्म से होगा ,
जब मन से होगा तब न कर्म से होगा ?
बहु जन वन में हैं बने ऋक्ष-वानर-से ,
मैं दूँगा अब आर्यत्व उन्हें निज कर से ।
चल दण्डक वन में शीघ्र निवास करूँगा ,
निज तपोधनों के विघ्न विशेष हरूँगा ।
उच्चारित होती चले वेद की वाणी ,
गूँजे गिरि-कानन-सिन्धु-पार कल्याणी ।
अम्बर में पावन होम - धूप घहरावे ,
वसुधा का हरा दुकूल भरा लहरावे ।
तत्त्वों का चिन्तन करें स्वस्थ हों ज्ञानी ,
निर्विघ्न ध्यान में निरत रहें सब ध्यानी ।
आहुतियाँ पड़ती रहें अग्नि में क्रम से ,
उस तपस्त्याग की विजय-वृद्धि हो हमसे ।
मुनियों को दक्षिण देश आज दुर्गम है ,
बर्बर कौणप - गण वहाँ उग्र यम - सम है ।

Part 5 of 7 · Ring 3: the mind

My adornment is a dot of red

Birds and deer flee; dust over the forest; Bharata is coming with an army. Lakṣmaṇa strings his bow, and Sītā's first words are a prayer: may the quarrel in the family be quieted, may the line be safe. When Rāma trusts Bharata, she breathes again: I was dying, I could see the cruel face of a war. The whole court sits before the hut that night. When Bharata asks that she rule Ayodhyā in Rāma's place, she laughs: the sage just said everyone looks to his own interest, so of course you think of me. Bharata weeps at her bark clothes; she stops him: why drag me back into that dust? My adornment is this dot of sindūr; count it above a hundred jewels. A hundred moon-necklaces are given up before one dawn. Come, let me bless you as a mother would: may you win a fairer name than your elder brother.

Gupt's lines

“गृह-कलह शान्त हो, हाय! कुशल हो कुल की ,

“देवर, मैं तो जी गई, मरी जाती थी , विग्रह की दारुण मूर्ति दृष्टि आती थी ।

स्वयमेव राज्य का मूल्य जानते हो तुम , क्यों उसी धूल में मुझे सानते हो तुम ? मेरा मण्डन सिन्दूर - बिन्दु यह देखो , सौ-सौ रत्नों से इसे अधिक तुम लेखो ।

शत चन्द्र - हार उस एक अरुण के आगे , कब स्वयं प्रकृति ने नहीं स्वयं ही त्यागे ?

मैं अम्बा - सम आशीष तुम्हें दूँ, आओ , निज अग्रज से भी शुभ्र सुयश तुम पाओ !”

pp. 147 to 165

In our English "Let the quarrel in the house be quieted, ah! Let the family be safe!" "Brother, I have come back to life; I was dying; I could see the cruel shape of a war." You know yourself what a kingdom is worth; why smear me with that same dust? Look at my adornment, this dot of sindūr; count it above hundreds of jewels. Before that one dawn-red, when has nature not given up a hundred necklaces of moons? Come, let me give you a blessing like a mother: may you win a fairer name than even your elder brother!

Watch where her mind goes first when danger comes to the door: not to her own safety, to the family. Let there be no war in the house. Every wife of a man who used knows this fear better than any other: not the drug, the quarrel. The house divided. When it does not come, she says, "I have come back to life".

Then, offered a kingdom, she laughs. What is a crown beside the one dot of red she already wears? That is the mind ring: knowing what is worth having. A hundred moon-necklaces are given up for one sunrise. A man who has seen what a dose was worth, and what one ordinary morning with his family is worth, knows exactly what she means.

And she ends by blessing the brother everyone suspected: may your name be brighter than your elder's. The family that has been through it does not keep score.

Gupt, the whole part · pp. 147 to 165

p. 147

“पर यह क्या, खग-मृग भीत भगे आते हैं ,
मानो पीछे से व्याध लगे आते हैं ।
चर्चा भी अच्छी नहीं बुरों की मानो ,
साँपों की बातें जहाँ वहीं वे जानो ।
अस्फुट कोलाहल भरित मर्मरित वन है ,
वह धूलि-धूसरित उच्च गभीर गगन है ।
देखो, यह मेरा नकुल देहली पर से ,
बाहर की गति-विधि देख रहा है डर से ।
लो, ये देवर आ रहे बाढ़ के जल - से ,
पल पल में उथले - भरे, अचल - चंचल से !
होगी ऐसी क्या बात, न जानें स्वामी ,
भय न हो उन्हें, जो सदय पुण्य-पथ-गामी ।”

“भाभी, भय का उपचार चाप यह मेरा ,
दुगुना गुणमय आकृष्ट आप यह मेरा ।
कोटिक्रम - सम्मुख कौन टिकेगा इसके—
आई परास्तता कर्म भोग में जिसके ।
सुनता हूँ, आये भरत यहाँ दल-बल से ,
वन और गगन है विकल चमू-कलकल से ।
विनयी होकर भी करें न आज अनय वे ,
विस्मय क्या है, क्या नहीं स्वमातृतनय वे ?
पर कुशल है कि असमर्थ नहीं हैं हम भी ,
जैसे को तैसे, एक बार हो यम भी ।
हे आर्य, आप गम्भीर हुए क्यों ऐसे—
निज रक्षा में भी तर्क उठा हो जैसे ?

p. 148

आये होंगे यदि भरत कुमति-वश वन में ,
तो मैंने यह संकल्प किया है मन में—
उनको इस शर का लक्ष चुनूँगा क्षण में ,—
प्रतिरोध आपका भी न सुनूँगा रण में !”
“गृह-कलह शान्त हो, हाय! कुशल हो कुल की ,
अक्षुण्ण अतुलता रहे सदैव अतुल की ।
विग्रह के ग्रह का कोप न जानें अब क्यों ,
आ बैठे देवर, राज्य छोड़ तुम जब यों ?”

“भद्रे, न भरत भी उसे छोड़ आये हों ,
मातृश्री से भी मुँह न मोड़ आये हों ।
लक्ष्मण, लगता है यही मुझे हे भाई ,
पीछे न प्रजा हो पुरी शून्य कर आई ।”
“आशा अन्तःपुर-मध्यवासिनी कुलटा ,
सीधे हैं आप, परन्तु जगत है उलटा ।
जब आप पिता के वचन पाल सकते हैं ,
तब माँ की आज्ञा भरत टाल सकते हैं ?”
“भाई कहने को तर्क अकाट्य तुम्हारा ,
पर मेरा ही विश्वास सत्य है सारा ।
माता का चाहा किया राम ने आहा !
तो भरत करेंगे क्यों न पिता का चाहा ?”
“मानव-मन दुर्बल और सहज चंचल है ,
इस जगती-तल में लोभ अतीव प्रबल है !
देवत्व कठिन, दनुजत्व सुलभ है नर को ,
नीचे से उठना सहज कहाँ ऊपर को ?”
“पर हम क्यों प्राकृत-पुरुष आपको मानें ?
निज पुरुषोत्तम की प्रकृति क्यों न पहचानें ?
हम सुगति छोड़ क्यों कुगति विचारें जन की ?
नीचे - ऊपर सर्वत्र तुल्य गति मन की ।”

p. 149

“बस हार गया मैं आर्य आपके आगे ,
तब भी तनु में शत पुलक भाव ये जागे ।
“देवर, मैं तो जी गई, मरी जाती थी ,
विग्रह की दारुण मूर्ति दृष्टि आती थी ।
अच्छा ले आये आर्यपुत्र, तुम इनको ,
ये तुम्हें छोड़ कब, कहाँ मानते किनको ?
सन्तोष मुझे है आज, यहाँ देवर ये ;
हा ! क्या जानें क्या कर न बैठते घर ये ।”
“पर चिन्तित हूँ, सहज प्रेम के कारण ,
हठपूर्वक मुझको भरत करें यदि वारण ?
वह देखो, वन के अन्तराल से निकले ।
मानो दो तारे क्षितिज-जाल से निकले ।
वे भरत और शत्रुघ्न, हमीं दो मानो ,
फिर आया हमको यहाँ प्रिये, तुम जानो ।”
कहते - कहते प्रभु उठे बढ़े वे आगे ,
सीता - लक्ष्मण भी संग चले अनुरागे ।

देखी सीता ने स्वयं साक्षिणी हो हो ,—
प्रतिमाएँ सम्मुख एक एक की दो दो !
रह गये युग्म स्ववेद्य आप ही आधे ,
जगती ने थे निज चार चिकित्सक साधे !
दोनों आगत आ गिरे दण्डवत् नीचे ,
दोनों से दोनों गये हृदय पर खींचे ।
सीता-चरणामृत बना नयन-जल उनका ,
इनका दृगम्बु अभिषेक सुनिर्मल उनका !
“रोकर रज में लोटो न भरत, ओ भाई ,
यह छाती ठण्डी करो सुमुख सुखदायी ।
मानस के मोती यों न बिखेरो, आओ ।
उपहार - रूप यह हार मुझे पहनाओ ।”

p. 150

“हा आर्य, भरत का भाग्य रजोमय ही है ,
उर रहते उर्वी उसे तुम्हींने दी है ।
उस जड़ जननी का विकृत वचन तो पाला ,
तुमने इस जन की ओर न देखा - भाला !
“ओ निर्दय, कर दे न यों निरुत्तर मुझको ,
रे भाई, कहना यही उचित क्या तुझको ?
चिरकाल राम है भरत - भाव का भूखा ,
पर उसको तो कर्त्तव्य मिला है रूखा !”
इतने में कलकल हुआ वहाँ जय जय का ,
गुरुजन सह पुरजन-पंच-सचिव-समुदाय का ।
हय-गज-रथादि निज नाद सुनाते आये ,
खोये - से अपने प्राण सभीने पाये ।
क्या ही विचित्रता चित्रकूट ने पाई ,
सम्पूर्ण अयोध्या जिसे खोजती आई ।
बढ़कर प्रणाम कर वसिष्ठादि मुनियों को ,
प्रभु ने आदर से लिया गृही मुनियों को ।

जिस पर पाले का एक पर्त - सा छाया ,
हत जिसकी पंकज-पंक्ति, अचल-सी काया ,
उस सरसी-सी, आभरणरहित, सितवसना ,
सिहरे प्रभु माँ को देख, हुई जड़ रसना ।
“हा तात !” कहा चीत्कार समान उन्होंने ,
सीता सह लक्ष्मण लगे उसी क्षण रोने ।
उमड़ा माँओं का हृदय हाय ! ज्यों फटकर ,—
“चिर मौन हुए वे तात तुम्हींको रटकर ।”
“जितने आगत हैं रहें क्यों न गत - धर्मा ,
पर मैं उनके प्रति रहा क्रूर ही कर्मा ।”
दी गुरु वसिष्ठ ने उन्हें सान्त्वना बढ़कर ,—
“वे समुपस्थित सर्वत्र कीर्ति पर चढ़कर ।

p. 151

वे आप उऋण ही नहीं हुए जीवन से ,
उलटा भव को कर गये ऋणी निज धन से ।
वे चार चार दे गये एक के बदले ,
तुम तक को यों तज गये टेक के बदले !
वे हैं अशोच्य, हाँ स्मरण-योग्य हैं सबके ,
अभिमान-योग्य, अनुकरण-योग्य हैं सबके ।”
बोले गुरु से प्रभु साश्रु वदन, बद्धांजलि—
“दे सकता हूँ क्या उन्हें अभी श्रद्धांजलि ?
पितृ-देव गये हैं हाय ! तृषित ही सुरपुर !”
भर आया उनका गला, हुआ आतुर उर ।
फिर बोले वे—“क्या करूँ और मैं कहिए ,
गुरुदेव, आप ही तात-तुल्य अब रहिए ।”
“वह भार प्राप्त है मुझे अपूर्ण प्रथम ही ,
हम जब जो उनके लिए करें, है कम ही ।”
“भगवन् इस जन में भक्तिभाव अविचल है ,
पर अर्पणार्थ बस पत्र - पुष्प - फल - जल है ।”
“हा ! याद न आवे उन्हें तुम्हारे वन की ?”
प्रभु-जननी रोने लगीं व्यथा से मन की ।
“वे सब दुःखों से परे आज हैं देवी ,
स्वर्गीय भाव से भरे आज हैं देवी ।
उनको न राम - वनवास देख दुख होगा ,
अवलोक भरत का वही भाव सुख होगा ।”
गुरु - गिरा श्रवण कर हुए सभी गद्गद-से ,
बोले तब राघव भरे स्नेह के नद - से—
“पूजा न देखकर देव भक्ति देखेंगे ,
थोड़े को भी वे सदय बहुत लेखेंगे ।”
कौसल्या को अब रहा न मान - परेखा ,
पर कैकेयी की ओर उन्होंने देखा ।
बोली वह अपना कण्ठ परिष्कृत करके ,
प्रभु के कन्धे पर वलय - शून्य कर धरके—

p. 152

“है श्रद्धा पर ही श्राद्ध, न आडम्बर पर ,
पर तुम्हें कमी क्या, करो, कहें जो गुरुवर ।”
यह कह मानो निज भार उतारा उसने ,
लक्ष्मण - जननी की ओर निहारा उसने ।
कुछ कहा सुमित्रा ने न अश्रुमय मुख से ,
सिर से अनुमति दी नेत्र पोंछकर दुख से ।
“जो आज्ञा” कह प्रभु घूम अनुज से बोले—
“लेकर अपने कुछ चुने वनेचर भोले ,
सबका स्वागत - सत्कार करो तुम तब लौं ,
मैं करूँ स्वयं करणी कार्य सब जब लौं ।”

p. 153

तदनन्तर बैठी सभा उटज के आगे ,
नीले वितान के तले दीप बहु जागे ।
टकटकी लगाये नयन सुरों के थे वे ,
परिणामोत्सुक उन भयातुरों के थे वे ।
उत्फुल्ल करौंदी - कुञ्ज वायु रह रहकर ,
करती थी सबको पुलक - पूर्ण मह महकर ।
वह चन्द्रलोक था, कहाँ चाँदनी वैसी ,
प्रभु बोले गिरा गम्भीर नीरनिधि जैसी ।
“हे भरतभद्र, अब कहो अभीप्सित अपना ,”
सब सजग हो गये, भङ्ग हुआ ज्यों सपना ।

p. 154

“हे आर्य, रहा क्या भरत-अभीप्सित अब भी ?
मिल गया अकंटक राज्य उसे जब, तब भी ?
पाया तुमने तरु - तले अरण्य - बसेरा ,
रह गया अभीप्सित शेष तदपि क्या मेरा ?
तनु तड़प तड़पकर तप्त तात ने त्यागा ,
क्या रहा अभीप्सित और तथापि अभागा ?
हा ! इसी अयश के हेतु जनन था मेरा ,
निज जननी ही के हाथ हनन था मेरा ।
अब कौन अभीप्सित और आर्य वह किसका ?
संसार नष्ट है भ्रष्ट हुआ घर जिसका ।
मुझसे मैंने ही आज स्वयं मुँह फेरा ,
हे आर्य, बता दो तुम्हीं अभीप्सित मेरा ?”
प्रभु ने भाई को पकड़ हृदय पर खींचा ,
रोदन जल से सविनोद उन्हें फिर सींचा !—
“उसके आशय की थाह मिलेगी किसको ?
जनकर जननी ही जान न पाई जिसको ?”

“यह सच है तो अब लौट चलो तुम घर को ।”
चौंके सब सुनकर अटल केकयी-स्वर को ।
सबने रानी की ओर अचानक देखा ,
वैधव्य - तुषारावृत यथा विधु - लेखा ।
बैठी थी अचल तथापि असंख्यतरंगा ,
वह सिंही अब थी हहा ! गोमुखी गंगा—
“हाँ, जनकर भी मैंने न भरत को जाना ,
सब सुन लें, तुमने स्वयं अभी यह माना ।
यह सच है तो फिर लौट चलो घर भैया ,
अपराधिन मैं हूँ तात, तुम्हारी मैया ।
दुर्बलता का ही चिह्न विशेष शपथ है ,
पर, अबलाजन के लिए कौन-सा पथ है ?

p. 155

यदि मैं उकसाई गई भरत से होऊँ ,
तो पति समान ही स्वयं पुत्र भी खोऊँ !
ठहरो, मत रोको मुझे, कहूँ सो सुन लो ,
पाओ यदि उसमें सार उसे सब चुन लो ।
करके पहाड़ - सा पाप मौन रह जाऊँ ?
राई भर भी अनुताप न करने पाऊँ ?”
थी सनक्षत्र शशि - निशा ओस टपकाती ,
रोती थी नीरव सभा हृदय थपकाती ।
उल्का - सी रानी दिशा दीप्त करती थी ,
सबमें भय - विस्मय और खेद भरती थी ।
“क्या कर सकती थी, मरी मन्थरा दासी ,
मेरा ही मन रह सका न निज विश्वासी ।
जल पंजर - गत अब अरे अधीर, अभागे ,
वे ज्वलित भाव थे स्वयं तुझीमें जागे ।
पर था केवल क्या ज्वलित भाव ही मन में ?
क्या शेष बचा था कुछ न और इस जन में ?
कुछ मूल्य नहीं वात्सल्य - मात्र, क्या तेरा ?
पर आज अन्य-सा हुआ वत्स भी मेरा ।
थूके, मुझ पर त्रैलोक्य भले ही थूके ,
जो कोई जो कह सके, कहे, क्यों चूके ?
छीने न मातृपद किन्तु भरत का मुझसे ,
रे राम, दुहाई करूँ और क्या तुझसे ?
कहते आते थे यही अभी नरदेही ,
‘माता न कुमाता, पुत्र कुपुत्र भले ही ।’
अब कहें सभी यह हाय ! विरुद्ध विधाता ,—
‘है पुत्र पुत्र ही, रहे कुमाता माता ।’
बस मैंने इसका बाह्य - मात्र ही देखा ,
दृढ़ हृदय न देखा, मृदुल गात्र ही देखा ,
परमार्थ न देखा, पूर्ण स्वार्थ ही साधा ,
इस कारण ही तो हाय आज यह बाधा !

p. 156

युग युग तक चलती रहे कठोर कहानी—
‘रघुकुल में भी थी एक अभागिन रानी ।’
निज जन्म जन्म में सुने जीव यह मेरा—
‘धिक्कार ! उसे था महा स्वार्थ ने घेरा ।’”
“सौ बार धन्य वह एक लाल की माई ,
जिस जननी ने है जना भरत-सा भाई ।”
पागल-सी प्रभु के साथ सभा चिल्लाई—
“सौ बार धन्य वह एक लाल की माई ।”

“हा ! लाल ? उसे भी आज गमाया मैंने ,
विकराल कुयश ही यहाँ कमाया मैंने ।
निज स्वर्ग उसीपर वार दिया था मैंने ,
हर तुम तक से अधिकार लिया था मैंने ।
पर वही आज यह दीन हुआ रोता है ,
शंकित सबसे धृत हरिण-तुल्य होता है ।
श्रीखण्ड आज अंगार - चण्ड है मेरा ,
तो इससे बढ़कर कौन दण्ड है मेरा ?

पटके मैंने पद - पाणि मोह के नद में ,
जन क्या क्या करते नहीं स्वप्न में, मद में ?
हा ! दण्ड कौन, क्या उसे डरूँगी अब भी ?
मेरा विचार कुछ दयापूर्ण हो तब भी ?
हा दया ! हन्त वह घृणा ! अहह वह करुणा !
वैतरणी - सी हैं आज जाह्नवी - वरुणा !
सह सकती हूँ चिरनरक, सुनें सुविचारी ,
पर मुझे स्वर्ग की दया दण्ड से भारी ।
लेकर अपना यह कुलिश-कठोर कलेजा ,
मैंने इसके ही लिए तुम्हें वन भेजा ।

p. 157

घर चलो इसीके लिए, न रूठो अब यों ,
कुछ और कहूँ तो उसे सुनेंगे सब क्यों ?
मुझको यह प्यारा और इसे तुम प्यारे ,
मेरे दुगुने प्रिय रहो न मुझसे न्यारे ।
मैं इसे न जानूँ, किन्तु जानते हो तुम ,
अपने से पहले इसे मानते हो तुम ।
तुम भ्राताओं का प्रेम परस्पर जैसा ,
यदि वह सबपर यों प्रकट हुआ है वैसा ,
तो पाप-दोष भी पुण्य-तोष है मेरा ,
मैं रहूँ पंकिला, पद्म-कोष है मेरा ।
आगत ज्ञानीजन उच्च भाल ले लेकर ,
समझावें तुमको अतुल युक्तियाँ देकर ।
मेरे तो एक अधीर हृदय है बेटा ,
उसने फिर तुमको आज भुजा भर भेटा ,
देवों की ही चिरकाल नहीं चलती है ,
दैत्यों की भी दुर्वृत्ति यहाँ फलती है ।”
हँस पड़े देव केकयी-कथन यह सुनकर ,
रो दिये क्षुब्ध दुर्दैव दैत्य सिर धुनकर !
“छल किया भाग्य ने मुझे अयश देने का ,
बल दिया उसीने भूल मान लेने का ।
अब कटे सभी वे पाश नाश के प्रेरे ,
मैं वही केकयी, वही राम तुम मेरे ।
होने पर बहुधा अर्ध रात्रि अँधेरी ,
जीजी आकर करती पुकार थीं मेरी—
‘लो कुहुकिनि, अपना कुहुक, राम यह जागा ,
निज मँझली माँ का स्वप्न देख उठ भागा !’
भ्रम हुआ भरत पर मुझे व्यर्थ संशय का ,
प्रतिहिंसा ने ले लिया स्थान तब भय का ।
तुम पर ऐसी भ्रान्ति भरत से पाती ,
तो उसे मानने भी न यहाँ मैं आती ।—

p. 158

जीजी ही आतीं, किन्तु कौन मानेगा ?
जो अन्तर्यामी, वही इसे जानेगा ।”
“हे अम्ब तुम्हारा राम जानता है सब ,
इस कारण वह कुछ खेद मानता है कब ?”
“क्या स्वाभिमान रखती न केकयी रानी ?
बतला दे कोई मुझे उच्चकुल - मानी ।
सहती कोई अपमान तुम्हारी अम्बा ?
पर हाय, आज वह हुई निपट नालम्बा ।
मैं सहज मानिनी रही, सरल क्षत्राणी ,
इस कारण सीखी नहीं दैन्य यह वाणी ।
पर महा दीन हो गया आज मन मेरा ,
भावज्ञ, सहेजो तुम्हीं भाव - धन मेरा ।
समुचित ही मुझको विश्व - घृणा ने घेरा ,
समझाता कौन सशान्ति मुझे भ्रम मेरा ?
यों ही तुम वन को गये, देव सुरपुर को ,
मैं बैठी ही रह गई लिए इस उर को !
बुझ गई पिता की चिता भरत - भुजधारी ,
पितृभूमि आज भी तप्त तथापि तुम्हारी ।
भय और शोक सब दूर उड़ाओ उसका ,
चलकर सुचरित, फिर हृदय जुड़ाओ उसका ।
हो तुम्हीं भरत के राज्य, स्वराज्य सम्हालो ,
मैं पाल सकी न स्वधर्म, उसे तुम पालो ।
स्वामी को जीते जी न दे सकी सुख मैं ,
मरकर तो उनको दिखा सकूँ यह मुख मैं ।
मर मिटना भी है एक हमारी क्रीड़ा ,
पर भरत-वाक्य है—सहूँ विश्व की व्रीड़ा ।
जीवन-नाटक का अन्त कठिन है मेरा ,
प्रस्ताव मात्र में जहाँ अधैर्य अँधेरा ।
अनुशासन ही था मुझे अभी तक आता ,
करती है तुमसे विनय आज यह माता ।”—

p. 159

“हा मातः, मुझको करो न यों अपराधी ।
मैं सुन न सकूँगा बात और अब आधी ।
कहती हो तुम क्या अन्य तुल्य यह वाणी ,
क्या राम तुम्हारा पुत्र नहीं वह मानी ?
इस भाँति मानकर हाय, मुझे न रुठाओ ,
जो उठूँ न मैं, क्यों तुम्हीं न आप उठाओ ।
वे शैशव के दिन आज हमारे बीते ,
माँ के शिशु क्यों शिशु ही न रहे मनचीते ।
तुम रीझ - खीझकर प्यार जनाती मुझको ,
हँस आप रुठातीं, आप मनातीं मुझको ।
वे दिन बीते, तुम जीर्ण दुःख की मारी ,
मैं बड़ा हुआ अब और साथ ही भारी ।
अब उठा सकोगी तुम न तीन में कोई ।”
“तुम हलके कब थे ?”—हँसी केकयी, रोई !
“माँ, अब भी तुमसे राम विनय चाहेगा ?
अपने ऊपर क्या आप अद्रि ढाहेगा ?
अब तो आज्ञा की अम्ब, तुम्हारी बारी ,
प्रस्तुत हूँ मैं भी धर्मधनुर्धृतिधारी ।
जननी ने मुझको जना, तुम्हींने पाला ,
अपने साँचे में आप यत्न से ढाला ।
सबके ऊपर आदेश तुम्हारा मैया ,
मैं अनुचर पूत, सपूत, प्यार का भैया ।
वनवास लिया है मान तुम्हारा शासन ,
लूँगा न प्रजा का भार, राज - सिंहासन ?
पर यह पहला आदेश प्रथम हो पूरा ,
वह तात - सत्य भी रहे न अम्ब, अधूरा—
जिस पर हैं अपने प्राण उन्होंने त्यागे ,
मैं भी अपना व्रत - नियम निबाहूँ आगे ।
निष्फल न गया माँ, यहाँ भरत का आना ,
सिरमाथे मैंने वचन तुम्हारा माना ।

p. 160

सन्तुष्ट मुझे तुम देख रही हो वन में ,
सुख धन धरती में नहीं, किन्तु निज मन में ।
यदि पूरा प्रत्यय न हो तुम्हें इस जन पर ,
तो चढ़ सकते हैं राजदूत तो घन पर !”
“राघव, तेरे ही योग्य कथन है तेरा ,
दृढ़ बाल - हठी तू वही राम है मेरा ।
देखें हम तेरा अवधि मार्ग सब सहकर ,”
कौसल्या चुप हो गई आप यह कहकर ।
ले एक साँस रह गई सुमित्रा भोली ,
कैकेयी ही फिर रामचन्द्र से बोली—
“पर मुझको तो परितोष नहीं है इससे ,
हा ! तब तक मैं क्या कहूँ सुनूँगी किससे ?”
“जीती है अब भी अम्ब, ऊर्मिला बेटी ;
इन चरणों की चिरकाल रहूँ मैं चेटी ।”
“रानी, तूने तो रुला दिया पहले ही ,
यह कह काँटों पर सुला दिया पहले ही ।
आ मेरी सबसे अधिक दुःखिनी, आ जा ,
पिस मुझसे चन्दन-लता मुझीपर छा जा ।
हे वत्स, तुम्हें वनवास दिया मैंने ही ,
अब उसका प्रत्याहार किया मैंने ही ।”
“पर रघुकुल में जो वचन दिया जाता है ,
लौटाकर वह कब कहाँ लिया जाता है ?
क्यों व्यर्थ तुम्हारे प्राण खिन्न होते हैं ,
वे प्रेम और कर्त्तव्य भिन्न होते हैं ।
जाने दो निर्णय करें भरत ही सारा—
मेरा अथवा है, कथन यथार्थ तुम्हारा ।
मेरी - इनकी चिर - पंच रहीं तुम माता ,
हम दोनों के मध्यस्थ आज ये भ्राता ।”

p. 161

“हा आर्य ! भरत के लिए और था इतना ?”
“बस भाई, लो माँ, कहें और वे कितना ?”
“कहने को तो है बहुत दुःख से सुख से ,
पर आर्य ! कहूँ तो कहूँ आज किस मुख से ?
तब भी है तुमसे विनय, लौट घर जाओ ।”
“इस ‘जाओ’ का क्या अर्थ, मुझे बतलाओ ?”
“प्रभु, पूर्ण करूँगा यहाँ तुम्हारा व्रत मैं ।”
“पर क्या अयोग्य, असमर्थ और अनिरत मैं ?”
“यह सुनना भी है पाप, भिन्न हूँ क्या मैं ?”
“इस शंका से भी नहीं खिन्न हूँ क्या मैं ?”
“हम एकात्मा हैं, तदपि भिन्न है काया ।”
“तो इस काया पर नहीं मुझे कुछ माया ।
सड़ जाय पड़ी यह उसी उटज के आगे ,
मिल जायँ तुम्हींमें प्राण आर्त्त अनुरागे ।”
“पर मुझे प्रयोजन अभी अनुज उस तन का ।”
“तो भार उतारो तात, तनिक इस जन का ।
तुम निज विनोद में व्यथा छिपा सकते हो ,
करके इतना आभास नहीं थकते हो ।
पर मैं कैसे, किसलिए, सहूँ यह इतना ?”
“मुझ जैसे मेरे लिए तुम्हें यह कितना ?
शिष्टागम निष्फल नहीं कहीं होता है ,
वन में भी नागरभाव-बीज बोता है ।
कुछ देख रही है दूर दृष्टि-मति मेरी ,
क्या तुम्हें इष्ट है वीर, विफल-गति मेरी ?
तुमने मेरा आदेश सदा से माना ,
हे तात, कहो क्यों आज व्यर्थ हठ ठाना ?
करने में निज कर्त्तव्य कुयश भी यश है ।”
हे आर्य, तुम्हारा भरत अतीव अवश है ।
क्या कहूँ और क्या करूँ कि मैं पथ पाऊँ ?
क्षण भर ठहरो, मैं ठगा न सहसा जाऊँ ।”

p. 162

सन्नाटा-सा छा गया सभा में क्षण भर ,
हिल सका न मानो स्वयं काल भी कण भर ।
जावालि जरठ को हुआ मौन दुःसह-सा ,
बोले वे स्वजटिल शीर्ष डुलाकर सहसा—
“ओहो ! मुझको कुछ नहीं समझ पड़ता है ,
देने को उलटा राज्य द्वन्द्व लड़ता है ।
पितृ-वध तक उसके लिए लोग करते हैं ,”
“हे मुने, राज्य पर वही मर्त्य मरते हैं ।”
“हे राम, त्याग की वस्तु नहीं वह ऐसी ।”
“पर मुने, भोग की भी न समझिए वैसी ।”
“हे तरुण, तुम्हें संकोच और भय किसका ?”
“हे जरठ, नहीं इस समय आपको जिसका !”
“पशु-पक्षी तक हे वीर, स्वार्थ-लक्ष्मी हैं ।”
“हे धीर, किन्तु मैं पशु न आप पक्षी हैं !”
“मत की स्वतन्त्रता विशेषता आर्यों की ,
निज मत के ही अनुसार क्रिया कार्यों की ,
हे वत्स, विफल परलोक-दृष्टि निज रोको ।”
“पर यही लोक हे तात, आप अवलोको ।”
“यह भी विनश्य है, इसीलिए हूँ कहता ।”
“क्या?—हम रहते, या राज्य हमारा रहता ?”
“मैं कहता हूँ—सब भस्मशेष जब लोगो ,
तब दुःख छोड़कर क्यों न सौख्य ही भोगो ?”
“पर सौख्य कहाँ है, मुने, आप बतलावें ?”
“जनसाधारण ही जहाँ मानते आवें ।”
“पर साधारण जन आप न हमको जानें ,
जनसाधारण के लिए भले ही मानें ।”
“वह भावुकता है ।” “हमें इसीमें सुख है ,
फिर पर-सुख में क्यों चारुवाक्य, यह दुख है ?”
तब वाम देव ने कहा—“धन्य भावुकता ,
कर सकता उसका मूल्य कौन है चुकता ?

p. 163

भावुक जन से ही महत्कार्य होते हैं ,
ज्ञानी संसार असार मान होते हैं ।”
“किनसे विवाद है आर्य, आप करते हैं ?”
बोले लक्ष्मण—“ये सौख्य खोज मरते हैं !
सुख मिले जहाँ पर जिन्हें, स्वाद वे चक्खें ,
पर औरों का भी ध्यान कृपा कर रक्खें ।
शासन सब पर है, इसे न कोई भूले—
शासक पर भी, वह भी न फूलकर ऊले ।”

हँसकर जावालि, वसिष्ठ और तब हेरे ,
मुसकराकर गुरु ने कहा—“शिष्य हैं मेरे !
मन चाहे जैसे और परीक्षा लीजे ,
आवश्यक हो तो स्वयं दीक्षा दीजे ।”
प्रभु बोले—“शिक्षा वस्तु सदैव अधूरी ,
हे भरतभद्र, हो बात तुम्हारी पूरी ।”

“हे देव, विफल हो वार वार भी, मन की ,—
आशा अटकी है अभी यहाँ इस जन की ।
जब तक पितुराज्ञा आर्य यहाँ पर पालें ,
तब तक आर्या ही चलें,—स्वराज्य सँभालें ।”
“भाई, अच्छा प्रस्ताव और क्या इससे ?
हम - तुमको सन्तोष सभी को जिससे ।”
“पर मुझको भी हो तब न ?” मैथिली बोलीं—
कुछ हुई कुटिल-सी सरल दृष्टियाँ भोली ।
“कह चुके अभी मुनि—‘सभी स्वार्थ ही देखें ।’
अपने मन में वे यहाँ मुझीको लेखें !”
“भाभी, तुम पर है मुझे भरोसा दूना ,
तुम पूर्ण करो निज भरत-मातृ-पद ऊना ।

p. 164

जो कोसलेश्वरी हाय ! वेश ये उनके ?
मण्डन हैं अथवा चिन्ह शेष ये उनके ?”
“देवर, न रुलाओ आह, मुझे रोकर यों ,
कातर होते हो तात, पुरुष होकर यों ?
स्वयमेव राज्य का मूल्य जानते हो तुम ,
क्यों उसी धूल में मुझे सानते हो तुम ?
मेरा मण्डन सिन्दूर - बिन्दु यह देखो ,
सौ-सौ रत्नों से इसे अधिक तुम लेखो ।
शत चन्द्र - हार उस एक अरुण के आगे ,
कब स्वयं प्रकृति ने नहीं स्वयं ही त्यागे ?
इस निज सुहाग की सुप्रभात बेला में ,
जाग्रत जीवन की खण्डमयी खेला में ,
मैं अम्बा - सम आशीष तुम्हें दूँ, आओ ,
निज अग्रज से भी शुभ्र सुयश तुम पाओ !”
“मैं अनुगृहीत हूँ, अधिक कहूँ क्या देवी ,
निज जन्म जन्म में रहूँ सदा पद-सेवी ।
हे यशस्विनी, तुम मुझे मान्य हो यश से ,
पर लगें न मेरे वचन तुम्हें कर्कश - से ,
तुमने मुझको यश दिया स्वयं श्रीमुख से ,
सुख-दान करें अब आर्य बचाकर दुख से ।
हे राघवेन्द्र, यह दास सदा अनुयायी ,
है बड़ी दण्ड से दया अन्त में न्यायी !”
“क्या कुछ दिन तक भी राज्य भार है भाई ?
सब जाग रहे हैं, अर्द्धरात्रि हो आई ।”
“हे देव भार के लिए नहीं रोता हूँ ,
इन चरणों पर ही मैं अधीर होता हूँ ।
प्रिय रहा तुम्हें यह दयाधृष्टलक्षण तो ,
कर लेंगी प्रभु-पादुका राज्य-रक्षण तो ।
तो जैसी आज्ञा, आर्य सुखी हों वन में ,
जूझेगा दुख से दास उदास भवन में ।

p. 165

बस, मिलें पादुका मुझे, उन्हें ले जाऊँ ,
बच उनके बल पर, अवधि-पार मैं पाऊँ ।
हो जाय अवधि-मय अवध अयोध्या अब से ,
मुख खोल नाथ कुछ बोल सकूँ मैं सबसे ।”
“रे भाई, तूने रुला दिया मुझको भी ,
शंका थी तुमसे यही अपूर्व अलोभी !
था यही अभीप्सित तुझे अरे अनुरागी ,
तेरी आर्या के वचन सिद्ध ने त्यागी !”
“अभिषेक अम्बु हो कहाँ अधिष्ठित, कहिए ।
उसकी इच्छा है—यहीं तीर्थ बन रहिए ।
हम सब भी कर लें तनिक तपोवन-यात्रा ।”
“जैसी इच्छा, पर रहे नियत ही मात्रा ।”
तब सबने जय जयकार किया मनमाना ,
वंचित होना भी श्लाघ्य भरत का जाना ।
पाया अपूर्व विश्राम साँस-सी लेकर ,
गिरि ने सेवा की शुद्ध अनिल जल देकर ।
मूँदे अनन्त के नयन धार वह झाँकी ,
शशि खिसक गया निश्चिन्त हँसी हँस बाँकी ।
द्विज चहक उठे, हो गया नया उजियाला ,
हाटक-पट पहने दीख पड़ी गिरिमाला ।
सिन्दूर - चढ़ा आदर्श - दिनेश उदित था ,
जन जन अपने को आप निहार मुदित था ।
सुख लूट रहे थे अतिथि विचरकर गाकर—
‘हम धन्य हुए इस पुण्य भूमि पर आकर ।’
इस भाँति जनों के मनोमुकुल खिलते थे ,
नव नव मुनि-दर्शन, प्रकृति-दृश्य मिलते थे ।

Part 6 of 7 · The centre: where it comes from

The deer and the line

As Hanumān tells it to Bharata: a golden deer comes to the hut, Rāma laughs, "everyone dies for a fine skin", and follows it. Far away it cries out in Rāma's voice. Sītā, terrified, sends Lakṣmaṇa; he says his brother cannot be harmed; she calls him heartless and asks whether he is a kṣatriya at all. Wounded, he goes, telling her: stay inside this line. The hut is empty, and Rāvaṇa carries her off. In the Aśoka grove she drinks her tears, living in a robbers' country on hope. Rāvaṇa comes at night: be queen of Laṅkā. She answers: you could not win one woman's mind; how are you a world-conqueror? Why did you not come to my open svayaṃvara? I will purify this body in fire myself. Then Hanumān gives her Rāma's ring; she says: let my lord not do hard and dangerous things for me; tell my brother-in-law, I did not listen to him, and this is the punishment for that fault; forgive me. He offers to carry her away; she says: shall I get my lord back by stealing?

Gupt's lines

सुनकर उसकी कातरोक्ति वह चंचल हुई चौंक सीता ,

रहना इस रेखा के भीतर , क्या जाने अब क्या होगा ,

‘जीत न सका एक अबला का मन तू विश्वजयी कैसा ?

शुद्ध करूँगी मैं इस तनु को अग्नि-ताप में अपने आप ।’

देवर से कहना — मैंने जो मानी नहीं तुम्हारी बात , उसी दोष का दण्ड मिला यह , क्षमा करो मुझको अब तात !’

बोलीं वे—‘क्या चोरी चोरी मैं अपने प्रभु को पाऊँ ?’

pp. 277 to 279, pp. 285 to 288

In our English Hearing that piteous cry, Sītā started, shaken. (Lakṣmaṇa:) Stay inside this line; who knows what will happen now. (To Rāvaṇa:) "You could not win the mind of one woman; how are you the conqueror of the world?" "I will purify this body myself, in the heat of fire." (To Hanumān:) "Tell my brother-in-law: I did not listen to what you said, and this is the punishment for that very fault; forgive me now, brother!" She said: "Shall I win back my lord by stealing?"

Where it comes from, again, and this time it is not a man's story. A golden thing comes to the door. Even Rāma laughs and goes after it: everyone dies for a fine skin. Then a cry in a loved voice, panic, cruel words to the one who was guarding, and a step over the line. Every family on this site knows that sequence. It is how one bad night begins.

Look at what Sītā does afterwards, in the worst place there is. She does not argue that it was not her fault. She sends word: I did not listen to you, and this came of it; forgive me. That is how a person owns a fall without being destroyed by it. One sentence, sent to the one she wronged. No more.

And she will not be rescued by stealth. Not this way, not by the back door. She waits to be brought home openly. A recovery taken in secret, a return no one is allowed to see, is not the return she wants.

She says she will burn this body herself rather than be touched. If anything like that thought is with you tonight, call Tele-MANAS on 14416 in India, or your local crisis line elsewhere. Someone will answer.

Gupt, the whole part · pp. 277 to 279, pp. 285 to 288

p. 277

एकादश सर्ग

समझ अन्त में उसका छल जो
छोड़ा इधर उन्होंने बाण ,
‘हा लक्ष्मण ! हा सीते !’ कहकर
छोड़े उधर छली ने प्राण ।

सुनकर उसकी कातरोक्ति वह
चंचल हुई चौंक सीता ,
क्या जाने प्रभु पर क्या बीती ,
वे हो उठीं महा भीता ।

लक्ष्मण से बोलीं—‘शुभ - लक्षण !
यह पुकार कैसी है हाय !
जाओ, झटपट जाकर देखो ,
आर्यपुत्र जैसी है हाय !’

लक्ष्मण ने समझाया उनको—
‘भाभी, भय न करो मन में ,
कर सकता है कौन आर्य का
अहित तनिक भी त्रिभुवन में ।

तुम कहती हो—पर यह मेरा
दक्षिण नेत्र फड़कता है ,
आशंका - आतंक - भाव से
आतुर हृदय धड़कता है ।

तदपि मुझे उनके प्रभाव का
है इतना विस्तृत विश्वास ,
हिलता नहीं केश तक मेरा ,
क्या प्रकम्प है, क्या निःश्वास ।’

p. 278

‘किन्तु तुम्हारे ऐसे निर्मम
प्राण कहाँ से मैं लाऊँ ?
और कहाँ तुम - सा जड़-निर्दय
यह पाषाण हृदय पाऊँ ?’

कहा क्रुद्ध होकर देवी ने—
‘घर बैठो तुम, मैं जाऊँ ,
जो यों मुझे पुकार रहा है ,
किसी काम उसके आऊँ ।

क्या क्षत्रिया नहीं मैं बोलो ,
पर तुम कैसे क्षत्रिय हो ?
इतने निष्क्रिय होकर भी जो
बनते यों स्वजनप्रिय हो ।’

‘हा ! आर्ये, प्रिय की अप्रियता
करने को कहती हो तुम ,
यदि न करूँ मैं तो गृहिणी की
भाँति नहीं रहती हो तुम ।

मैं कैसा क्षत्रिय हूँ इसको
तुम क्या समझोगी देवी ,
रहा दास ही और रहूँगा
सदा तुम्हारा पद - सेवी ।

उठा पिता के भी विरुद्ध मैं ,
किन्तु आर्य - भार्या हो तुम ,
इससे तुम्हें क्षमा करता हूँ ,
अबला हो, आर्या हो तुम !

p. 279

नहीं अन्ध ही किन्तु बधिर ,
अबला बधुओं का अनुराग ,
जो हो, जाता हूँ मैं, पर तुम ,
करना नहीं कुटी का त्याग ।

रहना इस रेखा के भीतर ,
क्या जाने अब क्या होगा ,
मेरा कुछ वश नहीं, कर्म - फल
कहाँ न अब किसने भोगा ।’

कसे निषंग पीठ पर प्रस्तुत
और हाथ में धनुष लिये ,
गये शीघ्र रामानुज वन में
आर्त्त - नाद को लक्ष किये ।

शून्याश्रम से इधर दशानन ,
मानो श्येन कपोती को ,
हर ले चला विदेहसुता को—
भय से अबला रोती को !”

p. 285

उस भव - वैभव की विरक्ति-सी
वैदेही व्याकुल मन में ,
भिन्न देश की खिन्न लता - सी
पहुँचानी अशोक - वन में ।

क्षण क्षण में भय खाती थीं वे ,
कण कण आँसू पीती थीं ,
आशा की मारी देवी उस
दस्यु - देश में जीती थीं !

थी उस समय रात, मैं छिप कर
अश्रु पोंछ था देख रहा ,
आकर काल - रूप रावण ने
उन मुमूर्षु के निकट कहा—

‘कहा मान अब भी हे मानिनि ,
बन इस लंका की रानी ,
कहाँ तुच्छ वह राम ? कहाँ मैं
विश्वजयी रावण मानी ?’

‘जीत न सका एक अबला का
मन तू विश्वजयी कैसा ?
जिन्हें तुच्छ कहता है, उनसे
भागा क्यों, तस्कर ऐसा ?

p. 286

मैं वह वह सीता हूँ, सुन रावण ,
जिसका खुला स्वयंवर था ,
वर लाया क्यों मुझे न पामर ,
यदि यथार्थ ही तू नर था ?

वर न सका कापुरुष, जिसे तू ,
उसे व्यर्थ ही हर लाया ,
अरे अभागे इस ज्वाला को
क्यों तू अपने घर लाया ?

भाषण करने में भी तुझसे
लग न जाय हा ! मुझको पाप ,
शुद्ध करूँगी मैं इस तनु को
अग्नि-ताप में अपने आप ।’

विमुख हुईं मौनव्रत लेकर
उस खल के प्रति पतिव्रता ,
एक मास की अवधि और दे
गया पतित, वे रहीं हता ।

जाकर तब देवी के सम्मुख
मैंने उन्हें प्रणाम किया
प्रभु की नाम - मुद्रिका देकर
परिचय, प्रत्यय, धैर्य दिया ।

‘गेरें न मेरे पीछे स्वामी
विषम कष्ट - साहस के काम ,
यही दुःखिनी सीता का सुख—
सुखी रहें उसके प्रिय राम ।

p. 287

मेरे धन वे घनश्याम ही ,
जानेगा यह अरि भी अन्ध ,
इसी जन्म के लिए नहीं है
राम - जानकी का सम्बन्ध ।

देवर से कहना — मैंने जो
मानी नहीं तुम्हारी बात ,
उसी दोष का दण्ड मिला यह ,
क्षमा करो मुझको अब तात !’

मैंने कहा—‘अम्ब, कहिए तो
अभी आपको ले जाऊँ ?’
बोलीं वे—‘क्या चोरी चोरी
मैं अपने प्रभु को पाऊँ ?’

p. 288

जली पाप की लंका जिससे ,
वह थी एक सती की हूक ,
मैंने तो झटपट समुद्र में
कूद बुझा ली अपनी लूक ।

देवी ने चूड़ामणि दी थी ,
मैंने प्रभु को दी लाकर ,
तुष्ट हुए वे सुध पाकर यों
मानो उनको ही पाकर ।

Part 7 of 7 · Ring 6: another person

Saramā

On the night Meghanāda falls, Vasiṣṭha's vision shows Ayodhyā the Aśoka grove. Sītā sits among the guards like goodness between restlessness and dullness. One woman of the enemy's own house, Vibhīṣaṇa's wife Saramā, sits beside her and gives her courage. She brings her the news: Meghanāda is dead; Rāvaṇa fainted in his chariot hearing it; and Rāma, she says, called out that he cannot bear even Rāvaṇa's grief. Sītā wipes her eyes and says: Saramā, what can I give you? Live, queen of Laṅkā!

Gupt's lines

उन दोनों के बीच घिरी थीं देवी सीता , राजस - तामस - मध्य सात्विकी वृत्ति पुनीता ।

एक विभीषण-वधू उन्हें धीरज देती थी ,

प्रभु बोले—‘उठ, जाग, बाण प्रस्तुत है मेरा , मैं सह सकता नहीं दुःख रावण, अब तेरा !’

तब सीता ने कहा पोंछ आँखों का पानी— “सरमे, क्या दूँ तुम्हें ? जियो लंका की रानी !”

pp. 325 to 326

In our English Between the two, the goddess Sītā sat hemmed in, pure goodness between restlessness and dullness. One woman, Vibhīṣaṇa's wife, gave her courage. (Saramā, telling Rāma's words:) "Get up, wake; my arrow is ready; Rāvaṇa, I cannot bear your grief any longer!" Then Sītā wiped the water from her eyes and said: "Saramā, what shall I give you? Live long, queen of Laṅkā!"

In the enemy's own house, one person sat beside her and gave her courage. Not a rescuer. A companion. That is the sixth ring: the one person in the hard place who has no reason to be kind, and is. In a ward, in a camp, in a village that has turned its back, there is almost always one Saramā. Many men are alive because of her.

And see what she carries to Sītā: not only good news, but Rāma's words that he cannot bear even the enemy's grief. The one who wins without hating is the one worth waiting for.

Sītā's answer is the right one: gratitude, out loud, in the very place she was held. What shall I give you? Live, queen of Laṅkā. The one who has come through owes the one who sat beside her, and says so.

Gupt, the whole part · pp. 325 to 326

p. 325

द्वादश सर्ग

यदि सीता ने एक राम को ही वर माना ,
यदि मैंने निज वधू ऊर्मिला को ही जाना ,
तो, बस, अब तू सँभल, बाण यह मेरा छूटा ,
रावण का वह पाप-पूर्ण हाटक-घट फूटा !”
हुआ सूर्य-सा अस्त इन्द्रजित लंकापुर का ,
शून्य भाव था गगन-रूप रावण के उर का !
इधर ऊर्मिला वधू - वदन लज्जा की लाली—
फूली सन्ध्या प्राप्त कर रही थी दीपाली !
जगकर मानों, एक बार, जय जय जय कहकर ,
पुनः स्वप्न-सा देख उठे सब नीरव रहकर ।
अब थीं प्रकट अशोक-वाटिका में वैदेही ,
करुणा की प्रत्यक्ष अधिष्ठात्री क्या ये ही ।
स्वयं वाटिका बनी निकट थी झाड़ी उनकी ,
राक्षसियाँ थीं घनी - कटीली बाड़ी उनकी ।
उन दोनों के बीच घिरी थीं देवी सीता ,
राजस - तामस - मध्य सात्विकी वृत्ति पुनीता ।
एक विभीषण-वधू उन्हें धीरज देती थी ,
या प्रतिमा सी पूज आप वह वर लेती थी ।

p. 326

“अब प्रभु के ही निकट देवि, अपने को जानो ,
मेघनाद क्या मरा, मरा रावण ही मानो ।
सारी लंका आज रो रही है सिर धुनकर ,
रावण मूर्च्छित हुआ शुभे, रथ में ही सुनकर ।
प्रभु बोले—‘उठ, जाग, बाण प्रस्तुत है मेरा ,
मैं सह सकता नहीं दुःख रावण, अब तेरा !’
मेरे स्वामी धन्य, हुए उनके पद-सेवी ,
अरि का भी यों दुःख जिन्हें दुस्सह है देवी ।
रहता कहीं सचेत समर में रावण क्षण भर ,
उसे आज ही शोक-मुक्त करते उनके शर ।”
तब सीता ने कहा पोंछ आँखों का पानी—
“सरमे, क्या दूँ तुम्हें ? जियो लंका की रानी !”
“वसुधा का राजत्व निछावर तुम पर साध्वी ,
रक्खे मुझको मत्त इन्हीं चरणों की माध्वी !
तुम सोने की सती मूर्ति, शम-दम की दीक्षा ,
दी है अपनी यहाँ जिन्होंने अग्नि-परीक्षा ।”

The return

The day comes. Bharata and Śatrughna stand at the gate; the brothers meet. While Bharata's tears fall at Rāma's feet, Sītā keeps hers in her eyes. The three mothers at the gate cannot speak; they lift up the bowed heads and hold them. Kauśalyā: daughter-in-law, Vaidehī, you have suffered so much! Sītā: mother, my happiness today is doubled and doubled again. Meeting her sisters, Sītā becomes four times herself.

Gupt's lines

साधु भरत के अश्रु गिरें चरणों में जब लौं , नयनों में ही भरे सती सीता ने तब लौं ।

“बहू, बहू वैदेहि, बड़े दुख पाये तूने !” “माँ, मेरे सुख आज हुए हैं दूने दूने !”

मिल बहनों से हुई चौगुनी सचमुच सीता ,

pp. 327 to 330

In our English While good Bharata's tears fell at his feet, the faithful Sītā held hers in her eyes. "Daughter-in-law, my Vaidehī, how much you have suffered!" "Mother, today my happiness is doubled and doubled again!" Meeting her sisters, Sītā truly became fourfold.

At the door, the mother says what everyone has been thinking for fourteen years: how much you have suffered. And the daughter-in-law will not take that as the story. Mother, today my happiness is doubled.

That is the turn this site asks of every family at the end of the hard years. Not to tell it as suffering endured. To tell it as what it became: a home made in a hut, work for the hands, girls taught to weave, a friend in the enemy's house, a fall owned in one sentence. Nothing was lost. It was made, one evening at a time.

And then she meets her sisters, and becomes four times herself. The girls who make the Sāñjhī make it together. The kot goes round all of them.

Gupt, the whole part · pp. 327 to 330

p. 327

आया, आया, किसी भाँति वह दिन भी आया ,
जिसमें भव ने विभव, गेह ने गौरव पाया ।
आये पूर्व - प्रसाद - रूप - से मारुत पुर में ,
प्रकटे फिर, जो छिपे हुए थे सबके उर में ।
अपनों के ही नहीं, परों के प्रति भी धार्मिक ,
कृती प्रवृत्ति - निवृत्ति - मार्ग - मर्यादा - मार्मिक ।
राजा होकर गृही, गृही होकर संन्यासी ,
प्रकट हुए आदर्श - रूप घट घट के वासी ।
पाया, हाँ, आकाश-कुसुम भी हमने पाया ,
फैलाता निज गन्ध गगन में पुष्पक आया ।
अगणित नेत्र - मिलिन्द उड़े, प्रभु-गुण-रव छाया ,
मानुष - मानस लाख तरंगों लहराया ।

भक्ति विभीषण और मुक्ति रावण को देकर ,
विजय सखी के संग शुद्ध सीता को लेकर—
दाक्षिणात्य-लंकेश अतिथि लाकर मन भाये ,
आतिथेय ही बने लक्ष्मणाग्रज घर आये ।
भरत और शत्रुघ्न नगर तोरण के आगे ,
मानो थे प्रतिबिम्ब प्रथम ही उनके जागे ।
कहा विभीषण सुकण्ठ से सुध-सी खोकर—
“प्रकटित सानुज राम आज दुगुने - से होकर !”
वर विमान से कूद, गरुड़ से ज्यों पुरुषोत्तम ,
मिले भरत से राम क्षितिज में सिन्धु, गगन - सम !
“उठ, भाई, तुल सका न तुझसे, राम खड़ा है ,
तेरा पलड़ा बड़ा, भूमि पर आज पड़ा है !

p. 328

गये चतुर्दश वर्ष, थका मैं नहीं भ्रमण में ,
विचरा गिरि-वन-सिन्धु-पार लंका के रण में ।
श्रान्त आज एकान्त-रूप-सा पाकर तुझको ,
उठ, भाई, उठ, भेंट, अंक में भर ले मुझको !
मैं वन जाकर हँसा, किन्तु घर आकर रोया ,
खोकर रोये सभी भरत, मैं पाकर रोया !”
“आर्य, यही अभिषेक तुम्हारे भृत्य भरत का ,
अन्तर्बाह्य अशेष आज कृत्यकृत्य भरत का ।”
पूरी भी थीं युगल मूर्तियाँ अब तक ऊनी ,
मिल होकर भी एक, हर्षमय थीं अब दूनी ।
हिल हिलकर मिल गईं परस्पर लिपट जटाएँ ,
मुख - चन्द्रों पर झूम रही थीं घूम घटाएँ ।

साधु भरत के अश्रु गिरें चरणों में जब लौं ,
नयनों में ही भरे सती सीता ने तब लौं ।
लता - मूल का खिंचा सलिल फूलों में फूटा ,
फैला वह रस - गन्ध सर्वदा सबने लूटा ।
देवर-भाभी मिले, मिले सब भाई भाई ,
बरसे भू पर फूल, जयध्वनि ऊपर छाई ।
भरत मिले सुग्रीव-विभीषण से यह कहकर—
‘सफल बन्धु-सम्बन्ध हमारा तुममें रहकर ।’

पैदल ही प्रभु चले भीड़ के संग पुरी में ,
संघर्षित थे आज अंग से अंग पुरी में ।
अहा ! समाई नहीं अयोध्या फूली फूली ,
तब तो उसमें भीड़ अमाई ऊली ऊली !
पुरकन्याएँ खील - फूल - धन बरसाती थीं ,
कुल-ललनाएँ धरे भरे शुभ घट, गाती थीं—

p. 329

“आज हमारे राम हमारे घर फिर आये ,
चारों फल हैं इसी लोक में हमने पाये ।”
द्वार द्वार पर झूल रही थीं शुभ मालाएँ ,
झलती थीं ध्वज-व्यजन शील-शीला शालाएँ ।
राज-मार्ग में पड़े पाँवड़े फूल भरे थे ,
क्षत्र लिए थे भरत, चौंर शत्रुघ्न धरे थे ।
माताओं के भाग आज सोते से जागे ,
पहुँचे पहुँचे राम राज-तोरण के आगे ।
न कुछ कह सकीं, न वे देख ही सकीं सुतों को ,
रोकर लिपटीं उठा उठा उन प्रणति-युतों को ।
काँप रही थीं हर्ष-भार से तीनों थर थर ,
लुटा रही थीं रत्न आज वे तीनों भर भर ।
लिए आरती वे उतारती थीं तीनों पर ,
क्या था, जिसे न आज वारती थीं तीनों पर ।
दिन था मानो यही वधू - वर के लेने का ,
जो जिसको हो इष्ट, वही उसको देने का ।
“बहू, बहू वैदेहि, बड़े दुख पाये तूने !”
“माँ, मेरे सुख आज हुए हैं दूने दूने !”
“आया फिर तू राम, कोख में मानो मेरी ,
लक्ष्मण, मेरी गोद रहे शिशु शैया तेरी ।”
“जन्म जन्म में यही कोख जननी, मैं पाऊँ ।”
“माँ, मैं लक्ष्मण इसी गोद में पलता आऊँ ।”
सुप्रभ प्रभु ने कहा सुमित्रा से नत होकर—
“पाया मैंने अम्ब, पुनः लक्ष्मण को खोकर ।
रख न सका मैं हाय ! दिया मुझको जो तुमने ,
धन्य तुम्हारा पुण्य, प्राण पाये इस द्रुम ने ।”
“किन्तु तुम्हें ही सौंप चुकी हूँ राम इसे मैं ,
लूँ फिर कैसे उसे, दे चुकी आप जिसे मैं ?
लिया अन्य का भार भरत ने, मैं अब हलकी ,
तुमको पाया, रही कामना फिर किस फल की ?”

p. 330

समझी प्रभु ने कसक भरत-जननी के मन की ,—
“मूल शक्ति माँ तुम्हीं सुयश के इस उपवन की ।
फल, सिर पर ले धूल दिए तुमने जो मीठे ,
उनके आगे हुए सुधा के घट भी सीठे ।”
“भागी हो तुम वत्स राम रघुवर, भव भर के ।
कैकेयी के दोष लिए तुमने गुण करके ,
ढोया जीवन - भार, दुख ही ढाया मैंने ,
पाकर तुम्हें परन्तु भरत को पाया मैंने !”
मिल बहनों से हुई चौगुनी सचमुच सीता ,
गाई प्रभु ने बधू ऊर्मिला की गुण - गीता—
“तूने तो सहधर्मचारिणी के भी ऊपर ,
धर्मस्थापन किया भाग्यशालिनी, इस भू पर !”

Maithilīśaraṇ Gupt, Sāket (1932), read on the printed page of the Saket Prakashan printing, Chirgaon, 1980. Every scene with Sītā is here whole; her Laṅkā years come through Hanumān's telling and Vasiṣṭha's vision, told in our words with her stanzas kept. The Sāñjhī from NIOS, Folk Art (244), and the IGNCA documentary Sanjhi. The tellings, the English, the readings and the drawing are ours, for Jyotirgana.
Sāket, the whole book, as printed (archive.org)

← The circle  ·  जाग रहा यह कौन · Who keeps awake  ·  लोकापवाद · Under the name

Started again? So what.